खाड़ी देश

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई

शुरूआती रूझानों में एनडीए को भारी बहुमत। पीएम मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए बनेंगे प्रधानमंत्री। भाजपा को अकेले दम पर बहुमत मिलने के आसार।

less than 1 minute read
May 23, 2019
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहु ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 में शानदार जीत की ओर आगे बढ़ रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इजराइल ( Israel ) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ( Benjamin Netanyahu ) ने पीएम मोदी को बधाई दी है। नेतन्याहु ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ( Prime Minister NarendraModi ) को बधाई दी। उन्होंने लिखा 'भारत और इजरायल के बीच हमारी दोस्ती को मजबूत करना जारी रहेगा’। बता दें कि इससे पहले श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पीएम मोदी को बधाई दी। पीएम विक्रमसिंघे ने ट्वीट करते हुए लिखा 'शानदार जीत पर # नरेंद्रमोदी को बधाई! हम आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करते हैं।’

एनडीए को भारी बहुमत

बता दें कि अभी तक के रूझानों के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पीएम मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अभी तक के रूझानों में भाजपा अकेले दम पर फिर से बहुमत हासिल कर रही है। भाजपा को 280 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि एनडीए को 330 से अधिक सीटें मिलने की संभावना है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
23 May 2019 03:18 pm
Published on:
23 May 2019 01:55 pm
Also Read
View All