गुना

भाजपा की गुटबाजी का गजब नजारा, एक ही प्रसाद घर का दो बार हुआ लोकार्पण, कार्यक्रम बना कॉमेडी शो

MP News: मध्य प्रदेश के गुना शहर में मज़ेदार नज़ारा देखने मिला, जब जज्जी बस स्टैंड पर एक ही प्रसाद घर का कलेक्टर और नपाध्यक्ष ने दो बार फीता काटा गया।
2 min read
Oct 12, 2025
prasad ghar double inauguration guna collector savita gupta mp news
prasad ghar double inauguration guna collector savita gupta (फोटो- सोशल मीडिया)

Prasad Ghar Double Inauguration:गुना भाजपा में गुटबाजी दिनों-दिन बढ़ती नजर आ रही है। इससे विकास के साथ-साथ हास्यास्पद घटनाक्रम देखने को मिल रहे है। ऐसा ही एक नजारा शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब गुना शहर के जज्जी बस स्टेंड पर नवनिर्मित दीनदयाल प्रसाद घर के लोकार्पण हो रहा था। इसके लोकार्पण समारोह में पहले गुना कलेक्टर किशोर कन्याल (Collector Kishore Kanyal) ने प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेता की मौजूदगी में फीटा काटा। (mp news)

नपाध्यक्ष के आने के बाद फिर लगाया गया फीता

कलेक्टर फीता काटने से पहले नपाध्यक्ष सविता गुप्ता (Guna Mayor Savita Gupta) के आने का इंतजार करते रहे थे। इसी बीच नपाध्यक्ष सविता गुप्ता अपने समर्थक पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचीं। उनके आगमन के बाद फिर से एक नया फीता लगाया गया और लोकार्पण की दूसरी पारी की तैयारी शुरू हो गई। जबकि उस समय कलेक्टर और एसपी पहले से ही अंदर मौजूद थे। थोड़ी देर बाद पार्षदों और नपाध्यक्ष की ओर से आग्रह किया गया कि कलेक्टर फिर से लोकार्पण करें। नतीजा ये हुआ कि एक ही रसोई का दूसरा बार उद्घाटन हुआ, हालांकि इस बार कैची नपाध्यक्ष सविता गुप्ता के हाथ में थी।

कॉमेडी शो में तब्दील हुआ कार्यक्रम

कलेक्टर द्वारा फीता काटने के समय एसडीएम शिवानी पांडे, सीएमओ मंजूषा खत्री, परियोजना अधिकारी संजय श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर और एसपी ने अंदर जाकर प्रसाद घर का निरीक्षण किया और रसोई के संचालन की जानकारी ली। लगा कि अब कार्यक्रम समाप्त हो गया। इसके बाद राजनीतिक कॉमेडी शो शुरू हुआ।

उनके आगमन के बाद फिर से एक नया फीता लगाया गया और लोकार्पण की दूसरी पारी की तैयारी शुरू हो गई। जबकि उस समय कलेक्टर और एसपी पहले से ही अंदर मौजूद थे। थोड़ी देर बाद पार्षदों और नपाध्यक्ष की ओर से आग्रह किया गया कि कलेक्टर फिर से लोकार्पण करें और नतीजा ये हुआ कि एक ही रसोई का दूसरा बार उद्घाटन हुआ, हालांकि इस बार कैची नपाध्यक्ष सविता गुप्ता के हाथ में थी।

Updated on:
12 Oct 2025 10:14 am
Published on:
12 Oct 2025 10:12 am