गुना

Guna News: पानी की बोतल में निकला सांप, देखें वीडियो

Snake Found Inside Water Bottle: अस्पताल परिसर में लगे नल से भरा था बोतल में पानी, मरीज को पानी देने के लिए बोतल उठाई तो अंदर नजर आया सांप।
2 min read
Aug 26, 2026
Guna Snake Found Inside Water Bottle
snake found inside water bottle district hospital, पानी के बोतल के अंदर सांप का बच्चा (Source-Patrika)

Guna Snake Found Inside Water Bottle: मध्यप्रदेश के गुना जिला अस्पताल में बुधवार को एक पानी की बोतल में सांप का बच्चा निकलने का मामला सामने आया है। पानी की बोतल में सांप के बच्चे का वीडियो मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि मरीज के अटेंडर ने मंदिर परिसर में लगे नल से बोतल में पानी भरा था और जब वो बोतल अस्पताल के अंदर लेकर आया तो सांप का बच्चा नजर आया।

पानी की बोतल में सांप का बच्चा

छीरखेड़ा निवासी देवेंद्र धाकड़ के परिजन अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि उनके अटेंडर ने बुधवार सुबह 9.30 बजे परिसर के शिवालय के पास लगे नल से बोतल में पानी भरा और बोतल वार्ड में ले आए। वार्ड में जैसे ही मरीज को पानी देने के बोतल उठाई तो उसके अंदर सांप का बच्चा दिखाई दिया। पानी की बोतल में सांप के बच्चे को देख अटेंडर ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसके बारे में बताया और मोबाइल से वीडियो भी बनाया।

देखें वीडियो-

आखिर कहां से आया सांप का बच्चा ?

लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर की पानी की टंकी या पाइपलाइन में सांप के बच्चे होने की आशंका है, जिससे यह पानी की बोतल तक पहुंचा होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल की सफाई और पानी की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर पानी की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. सूरज सिंह को कई बार कॉल किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

प्रबंधन की व्यवस्था पर उठे सवाल

मरीजों के अटेंडरों का कहना है कि यदि नल के अंदर से सांप का बच्चा पानी की बोतल तक पहुंचा है तो ये बहुत गंभीर मामला है। इससे यह प्रतीत होता है कि अस्पताल परिसर में मरीजों व अटेंडरों को जिन टंकियों के पेयजल का उपयोग किया जा रहा है, उनकी या तो लंबे समय से सफाई नहीं हुई है या फिर सिर्फ कागजों में ही टंकियों की साफ-सफाई हो रही है? उनका आरोप है कि यह स्थिति कहीं न कहीं अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही दर्शाती है।

Updated on:
26 Aug 2026 06:18 pm
Published on:
26 Aug 2026 06:18 pm