ग्वालियर

इन 4 बड़े रेलवे स्टेशन का होगा री-डेवलपमेंट, लगेंगे ‘एस्केलेटर’ और ‘लिफ्ट’

MP News: स्टेशनों को आधुनिक, सुविधाजनक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यात्रियों को भारी सामान लेकर सीढिय़ां नहीं चढऩी पड़ेगी।

2 min read
railway stations प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News: रेल बजट में इस बार झांसी मंडल के विकास को प्राथमिकता दी गई है। पिंक बुक जारी होते ही सौगातों का पिटारा खुल गया। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के लिए 2598.93 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.85 प्रतिशत अधिक है। रेल बजट में झांसी मंडल के तहत एमपी के कई स्टेशमों पर काम होने का प्रावधान किया गया है। इससे मध्यप्रदेश को भी फायदा होगा। इस बजट से स्टेशन से लेकर रेल पटरियों तक विकास कार्यों को गति मिलेगी। रेल बजट के तहत ग्वालियर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें

Metro Project: मेट्रो की बनेगी 32 किमीं. की नई लाइन, 27 रैक मिलने तय !

विकास में तेजी आएगी

इस बार बजट झांसी मंडल के लिए उत्साहजनक है। मंडल में रेल विकास के कामों, स्टेशनों के नवीनीकरण और रेल लाइन के दोहरीकरण के काम तेजी से पूरे होंगे। इसके अलावा मुसाफिरों को आधुनिक और सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी। - अनिरुद्ध कुमार, मंडल रेल प्रबंधक

इन स्टेशनों और लाइनों पर भी होगा काम

रेल बजट में झांसी मंडल के तहत एमपी के इन स्टेशमों पर काम होने का प्रावधान किया गया है।

ग्वालियर स्टेशन नवीनीकरण - 100 करोड़
खजुराहो स्टेशन नवीनीकरण - 120 करोड़
झांसी-बीना तीसरी लाइन - 60 करोड़
झांसी स्टेशन नवीनीकरण - 150 करोड़ रुपए

बदलेगी ग्वालियर स्टेशन की सूरत

ग्वालियर स्टेशन को आधुनिक, सुविधाजनक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यात्रियों को भारी सामान लेकर सीढिय़ां नहीं चढऩी पड़ेगी। इसके लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए जाएंगे। स्टेशन पर हाईटेक वेटिंग रूम, डिजिटल इन्क्वायरी सिस्टम, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, नवीनीकरण के बाद ग्वालियर स्टेशन शहर की नई पहचान बनेगा।

श्योपुर से कोटा तक रेल विकास को रफ्तार

-ग्वालियर-श्योपुरकलां आमान परिवर्तन परियोजना के लिए बजट में 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे कोटा रेल परियोजना को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अब तक यह परियोजना केवल योजनाओं तक सीमित थी, लेकिन ब्रॉडगेज लाइन बनने से ग्वालियर से सीधी रेल कनेक्टिविटी संभव होगी।

-ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज परियोजना पर कुल 2350 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह परियोजना वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। कैलारस से सबलगढ़ तक ब्रॉडगेज लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इस वर्ष परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे इस मार्ग पर जल्द ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में ग्वालियर स्टेशन से कैलारस तक मेमू ट्रेन संचालित हो रही है।

ये भी पढ़ें

‘रैपिडो चालक’ ने लड़की से किया रेप, Chat GPT ने बुला दी पुलिस…

Published on:
03 Feb 2026 12:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर