ग्वालियर

एमपी में क्रैश होने से बचा 160 यात्रियों से भरा विमान, खूब हुआ हंगामा

Air India flight - एयर इंडिया की फ्लाइट में ग्वालियर में लैंडिंग के समय दिक्कत आ गई। लैंडिंग के समय विमान में अचानक जोरदार झटका लगा जिससे यात्री घबरा गए। अंदर चीख पुकार मच गई।

2 min read
मध्यप्रदेश में एक और एयरपोर्ट बनेगा - फाइल फोटो

Air India flight - एयर इंडिया की फ्लाइट में ग्वालियर में लैंडिंग के समय दिक्कत आ गई। लैंडिंग के समय विमान में अचानक जोरदार झटका लगा जिससे यात्री घबरा गए। अंदर चीख पुकार मच गई। सुरक्षित लैंडिंग के लिए विमान को दोबारा टेक ऑफ करना पड़ा। विमान के यात्री बाल- बाल बच गए। घटना के बाद यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई और एयरपोर्ट पर आकर हंगामा किया। ग्वालियर एयरपोर्ट पर शनिवार को दोपहर में यह घटना घटी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस बोइंग विमान में लैंडिंग के वक्त तेज झटका लगा। विमान रनवे पर उतर गया था लेकिन उसे पायलट ने दोबारा टेकऑफ कर करीब 2 मिनट बाद सुरक्षित लैंड करा लिया। विमान में 160 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा करते हुए साफ कहा कि हमारा प्लेन क्रैश होने से बचा है।

लैंडिंग के दौरान आए झटके ये यात्री घबरा उठे थे। उन्होंने एयरलाइन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे जान से खिलवाड़ करार दिया। यात्रियों ने कहा कि बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यात्रियों ने ग्वालियर एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखित में शिकायत भी की।

इधर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि लैंडिंग के दौरान झटका लगना सामान्य बात है। डायरेक्टर एके गोस्वामी ने बताया कि विमान में कोई खराबी नहीं थी, वह पूर्णत: सुरक्षित था। करीब 30 मिनट बाद वही विमान यहां से रवाना होकर सुरक्षित बैंगलुरू पहुंच गया।

बेंगलुरु से ग्वालियर आ रही थी फ्लाइट

बेंगलुरु से ग्वालियर आ रही एयर इंडिया की बोइंग फ्लाइट में यह दिक्कत आई। लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हडकंप मच गया। फ्लाइट लैंडिंग कर रही थी तभी अचानक जोरदार झटका लगा। इससे सभी यात्री घबरा गए।

प्लेन क्रैश होने से बचा

विमान में झटका लगने के बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए दोबारा से टेक ऑफ करवा कर सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। इस घटना के बाद यात्रियों ने काफी नाराजगी भी जताई है। एयरपोर्ट पर आकर यात्रियों ने हंगामा किया और एयर इंडिया की घटिया सर्विस पर नाराजगी व्यक्त की। यात्रियों ने साफ कहा कि हमारा प्लेन क्रैश होने से बचा है।

Updated on:
16 Aug 2025 08:14 pm
Published on:
16 Aug 2025 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर