ग्वालियर

चक्रवात के साथ तबाही मचाएगा पश्चिमी विक्षोभ, तीन चार दिन फिर मौसम बिगड़ने का अलर्ट

एमपी में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ खूब असर दिखा रहा है। इससे हवा का रुख बदला है जिससे रात में पारा कुछ चढ़ रहा है, तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है लेकिन कुछ ही दिनों में मौसम फिर बिगड़नेवाला है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अरब सागर और मध्य महाराष्ट्र में सक्रिय चक्रवात और नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव होगा।
2 min read
arbian_sea.png
एमपी में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर

एमपी में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ खूब असर दिखा रहा है। इससे हवा का रुख बदला है जिससे रात में पारा कुछ चढ़ रहा है, तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है लेकिन कुछ ही दिनों में मौसम फिर बिगड़नेवाला है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अरब सागर और मध्य महाराष्ट्र में सक्रिय चक्रवात और नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार अभी अफगानिस्तान- पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके कारण दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी हवाओं से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो रही है। अरब सागर और मध्य महाराष्ट्र में एक चक्रवात सक्रिय है। चक्रवात से छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका के कारण ऊंचाई पर बादल छा रहे हैं।

इधर 27 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ भी बनेगा जोकि उत्तर भारत तक पहुंचेगा। इससे तीन चार दिन तक मौसम बिगड़ा रहेगा, दिन तथा रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय हो जाने से तीन चार दिनों सर्द मौसम से राहत मिलने की संभावना कम ही है।

नए पश्चिमी विक्षोभ से देश के उत्तरी इलाकों में पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान है। नए पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख फिर बदलेगा। 29 जनवरी से उत्तरी हवाओं के कारण तेज ठंड का दौर फिर शुरू होने का अनुमान है।

Published on:
26 Jan 2024 12:39 pm