ग्वालियर

ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में उमड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुचली बच्ची; चीखती रह गई मासूम

Jyotiraditya Scindia: रेलवे स्टेशन पर सिंधिया के स्वागत में उमड़ी भीड़ ने बच्ची कुचली, अफरातफरी में पुलिस बेबस

2 min read
BJP Workers Trample a Young Girl During Jyotiraditya Scindia's Welcome (फोटो- Patrika.com)

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे लोगों ने संवेदनहीनता की हद पार कर दी। बीजेपी कार्यकर्ताओं धक्का मुक्की से एक बच्ची गिर गई। वह कार्यकर्ताओं के पैरों तले दब गई। इस दौरान वह बेचारी चीखती रही पर अफरातफरी के माहौल में किसी ने उसका दर्द नहीं देखा। मासूम बच्ची के साथ यह हादसा शुक्रवार रात हुआ। बच्ची के पिता ने किसी तरह से अपनी बेटी को बचाया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी नीचे दब गई थी, वह रोती-चिल्लाती पर स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ में से किसी ने उसकी नहीं सुनी पड़ी। इधर कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्ची को कुचला नहीं था। भीड़ में उसे धक्का लग गया था।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के दौरान भारी भीड़ जुटने से अफरातफरी मच गई , पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सका

ये भी पढ़ें

किराए के मकान में रहने की बतानी होगी वजह, गड़बड़ी करनेवालों के लिए जनगणना 2027 में बड़ा प्रावधान

बताया जा रहा है कि रात को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के दौरान भारी भीड़ जुटने से अफरातफरी मच गई थी। पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सका। इस दौरान एक मासूम बच्ची कुचल गई। स्वागत करने आए कार्यकर्ताओं के पैरों के नीचे उसका पैर दब गया। वह दर्द के कारण चिल्लाती रही।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर आए हैं। वे तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। शुक्रवार रात ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे ही स्टेशन पर उतरे, उनका स्वागत करने आए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। उनकी धक्का मुक्की और अफरातफरी में एक बच्ची नीचे गिर गई और दब गई।

पिता ने बताया कि सिंधिया के स्वागत में उमड़ी भीड़ की धक्का-मुक्की में मेरी बच्ची दब गई, वह चीखती रही पर न कोई पुलिसकर्मी आया और न ही रेलवे का कोई कर्मचारी या आरपीएफ

मासूम बच्ची को उसके पिता ने किसी तरह बचाया। बाद में उन्होंने बताया कि रात को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में उमड़ी भीड़ की धक्का-मुक्की में मेरी बच्ची दब गई। वह चीखती रही पर न कोई पुलिसकर्मी आया और न ही रेलवे का कोई कर्मचारी या आरपीएफ आगे आई। मैंने बड़ी मुश्किल से अपनी बच्ची को निकालकर उसकी जान बचाई।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में जुटी भारी भीड़ भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा। बच्ची के दब जाने की घटना के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते रहे।
इधर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बाद में पत्रकारों से भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें

भोपाल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को किया डायवर्ट, 30 अप्रेल तक बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
Updated on:
25 Apr 2026 11:57 am
Published on:
25 Apr 2026 11:20 am
Also Read
View All