ग्वालियर

बिजली बिल नहीं चुकाने पर कंपनी सख्त, सोशल मीडिया पर शेयर की बकायादारों की लिस्ट

Electricity Bill Dues: बिजली बिल के बकायादारों को लेकर बिजली कंपनी ने शुरू की सख्ती, कंपनी वेबसाइट समेत सोशल मीडिया पर शेयर कर रही बकायदारों के नाम और पते की लिस्ट, हर सोमवार अपडेट हो रही बकायादारों की सूची...

less than 1 minute read

Electricity Bill Dues NameList: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्वालियर जिले के ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनके द्वारा बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके नाम, पते और बकाया राशि की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है। कंपनी द्वारा बकायादारों के नामों की सूची कंपनी के पोर्टल पर सार्वजनिक की गई है।

इन बकायादारों के नाम आमजन और उपभोक्ताओं के क्षेत्रवार देखा जा सकता है। लिंक को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम आदि पर भी साझा कर दिया है।

बिजली कंपनी द्वारा सूची प्रति सोमवार अपडेट की जा रही है, जो उपभोक्ता अपने बिजली बिल की बकाया राशि जमा कर रहे हैं, उनके नाम पोर्टल पर जारी सूची से तथा सोशल मीडिया से हटा दिए जाते हैं। यदि बकाया जमा नहीं तो नाम प्रदर्शित होते रहते हैं। अब ऐसे बड़े बकायादारों के खिलाफ बिजली कंपनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।


Updated on:
07 Dec 2024 11:24 am
Published on:
07 Dec 2024 11:10 am
Also Read
View All

अगली खबर