ग्वालियर. भागदौड़ भरी जिंदगी में अब लोग ”हेल्थ इज वेल्थ की अहमियत को समझने लगे हैं। फिटनेस अब केवल सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं बल्कि लोगों की दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बनती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। वर्कआउट, योगा और संतुलित डाइट के साथ अब […]
ग्वालियर. भागदौड़ भरी जिंदगी में अब लोग ''हेल्थ इज वेल्थ की अहमियत को समझने लगे हैं। फिटनेस अब केवल सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं बल्कि लोगों की दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बनती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। वर्कआउट, योगा और संतुलित डाइट के साथ अब लोग खास तौर पर प्रोटीन इनटेक पर ध्यान देने लगे हैं। जो पोषक तत्व पहले आम डाइट में नजरअंदाज होता था, वह अब हेल्थ कॉन्शियस लोगों की प्राथमिकता बन चुका है। जिम जाने वाले, घर पर एक्सरसाइज करने वाले और योगा अपनाने वाले सभी वर्गों में सही न्यूट्रिशन को लेकर समझ बढ़ रही है।
बिना एक्सरसाइज के भी जरूरी है प्रोटीन
फिटनेस इन्फ्लूएंसर अखिलेश चंद्र बताते हैं कि प्रोटीन केवल जिम करने वालों के लिए ही जरूरी नहीं है। एक्सरसाइज न करने वाले लोगों को भी शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। उनके अनुसार शरीर के वजन के आधार पर प्रति किलोग्राम 1.5 से 2 ग्राम तक प्रोटीन लिया जा सकता है। सही डाइट अपनाने पर अलग से सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं पड़ती। दूध से बने उत्पाद, केसीन प्रोटीन तथा सोयाबीन और टोफू जैसे प्लांट बेस्ड विकल्प अच्छे स्रोत हैं।
स्ट्रेचिंग और हल्की कार्डियो भी जरूरी
फिटनेस प्रेमी आशीष शर्मा बताते हैं कि नियमित वर्कआउट और एक्टिव लाइफस्टाइल शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखते हैं। वे जिम एक्सरसाइज के साथ स्ट्रेङ्क्षचग और हल्की कार्डियो गतिविधियों को भी जरूरी मानते हैं। प्रोटीन के लिए वे प्राकृतिक स्रोतों को बेहतर बताते हैं, जिनमें दालें, दूध, दही, पनीर, अंकुरित अनाज और ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं। उनका मानना है कि असली फिटनेस अनुशासन और निरंतरता से आती है, न कि केवल भारी वर्कआउट से।
नेचुरल सोर्स से अपनी डाइट संतुलित करें
फिटनेस ट्रेनर आरती कुशवाह के अनुसार एक्सरसाइज के साथ सही डाइट जरूरी है और इसके लिए प्राकृतिक प्रोटीन स्रोत सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। उनके अनुसार काला चना, राजमा, ब्रॉकली, टोफू, ग्रीन चना, मशरूम, सोयाबीन, मूंगफली और बादाम जैसे खाद्य पदार्थ दैनिक प्रोटीन जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
सलाह: प्लेट को चार हिस्सों में बांटें
प्रोटीन
फाइबर
सब्जियां
कार्बोहाइड्रेट
इससे संतुलित न्यूट्रिशन आसानी से मिल सकता है।