ग्वालियर

रक्षाबंधन पर स्पेशल ट्रेन, फ्लाइट किराया आसमान पर, दो दिनों तक मथुरा तक बढ़ाई ट्रेन, नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और घर पहुंचने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए इस बार सफर आसान नहीं है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेङ्क्षटग के बीच रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। वहीं, त्योहारी सीजन का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है और फ्लाइट का किराया दोगुने से अधिक हो गया है। मथुरा तक बढ़ाई एक्सप्रेस ट्रेन: मथुरा और आसपास जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को 28 से 31 अगस्त तक मथुरा तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
2 min read
Aug 27, 2026
Raksha Bandhan
Special trains

ग्वालियर. रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और घर पहुंचने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए इस बार सफर आसान नहीं है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेङ्क्षटग के बीच रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। वहीं, त्योहारी सीजन का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है और फ्लाइट का किराया दोगुने से अधिक हो गया है। मथुरा तक बढ़ाई एक्सप्रेस ट्रेन: मथुरा और आसपास जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को 28 से 31 अगस्त तक मथुरा तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे ग्वालियर, झांसी और आगरा के रास्ते मथुरा जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ट्रेनों में नो-रूम, रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़
रक्षाबंधन के चलते नियमित ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बन गई है। ग्वालियर से दिल्ली, मथुरा, आगरा, भोपाल और मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। रिजर्वेशन काउंटरों पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रेलवे द्वारा संचालित स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
रक्षाबंधन के मद्देनजर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और हजरत निजामुद्दीन के बीच 27 और 28 अगस्त को स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। दोनों दिन इसके दो-दो फेरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा झांसी-हजरत निजामुद्दीन के बीच 27 से 31 अगस्त तक पांच फेरे लगाए जाएंगे। खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच भी विशेष ट्रेन चलेगी। यह खजुराहो से 26, 28 और 30 अगस्त को तथा वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 27, 29 और 31 अगस्त को संचालित होगी।

जहाज से उड़ान जेब पर भारी पड़ रही
त्योहारी सीजन में हवाई सफर भी महंगा हो गया है। ग्वालियर से विभिन्न महानगरों के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। कई रूट पर किराया सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने से भी अधिक पहुंच गया है। ऐसे में जरूरी यात्रा के लिए फ्लाइट का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।
27 अगस्त को फ्लाइट का किराया
ग्वालियर से दिल्ली - 11,431 रुपए
ग्वालियर से मुंबई - 15,880 रुपए
ग्वालियर से बेंगलुरु - 9,280 रुपए

Updated on:
27 Aug 2026 06:52 pm
Published on:
27 Aug 2026 06:52 pm