
cisf women personnel tie rakhi to cm mohan yadav airport, एयरपोर्ट पर सीएम मोहन यादव व राखी बांधने वाली दोनों महिला जवान (Source- Patrika)
Gwalior CISF Women Personnel Tie Rakhi To Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बुधवार को ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भावुक कर देने वाला माहौल बन गया। मुख्यमंत्री के यहां पहुंचते ही रक्षाबंधन के मद्देनजर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखियां बांधी। इस दौरान एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात CISF की दो महिला जवानों ने भी सीएम मोहन यादव से राखी बंधवाने का आग्रह किया, सीएम ने दोनों महिला जवानों से राखी बंधवाई तो दोनों की आंखें भर आईं।
ग्वालियर एयरपोर्ट पर अन्य महिलाओं को सीएम मोहन यादव को राखी बांधते हुए ड्यूटी कर रहीं CISF की दो महिला जवानों ने देखा तो वो खुद को रोक नहीं पाईं। ड्यूटी के कारण घर नहीं जा पा रहीं महाराष्ट्र की रासकर अश्विनी और राजस्थान की पूनम यादव ने सीएम से राखी बंधवाने का आग्रह किया और बताया कि वो ड्यूटी के कारण भाईयों को राखी बांधने के लिए घर नहीं जा रही हैं। सीएम मोहन यादव ने दोनों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार दिए। सीएम को राखी बांधते वक्त दोनों महिला जवानों की आंखें भर आईं और कुछ देर के लिए पूरा माहौल भावुक हो गया।
सीएम मोहन यादव को ग्वालियर एयरपोर्ट पर लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखियां बांधी। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि बहनों के हाथों से बंधी इन राखियों के पवित्र धागों ने जहां भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते को मजबूत बनाया हैं, वहीं प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए गए मेरे संकल्प को और मजबूत किया है।
ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की हर बहन के चेहरे पर मुस्कान हो, बेटियां सुरक्षित रहें, आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा करते हुए आगे बढ़े, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम करती रहेगी।
Updated on:
26 Aug 2026 10:39 pm
Published on:
26 Aug 2026 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
