25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुनाफे का लालच देकर खातों में रकम ट्रांसफर कराई, शेयर ट्रेडिंग से फ्रेंचाइजी तक, पांच लोगों से 7.79 लाख की साइबर ठगी

साइबर ठगी की वारदातें बेनागा जारी हैं। शेयर ट्रेडिंग, कारोबार के लिए फ्रेंचाइजी और पेंशन कार्ड के नाम पर ठगों ने पांच लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों में जमा करीब 7.79 लाख रुपए साफ कर दिए। ठगे गए लोगों ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायतें की थीं। अब इनका ब्योरा थानों में पहुंचा तो शिकायतों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। हालांकि, ठग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि सामने आए मामलों में ज्यादातर ठगों ने पैसा कमाने का लालच दिया था। पीड़ितों ने अनजान लोगों की बातों पर भरोसा कर अपनी पूंजी गंवाई है।
2 min read
Google source verification
victims

साइबर ठगी

ग्वालियर. साइबर ठगी की वारदातें बेनागा जारी हैं। शेयर ट्रेडिंग, कारोबार के लिए फ्रेंचाइजी और पेंशन कार्ड के नाम पर ठगों ने पांच लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों में जमा करीब 7.79 लाख रुपए साफ कर दिए। ठगे गए लोगों ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायतें की थीं। अब इनका ब्योरा थानों में पहुंचा तो शिकायतों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। हालांकि, ठग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि सामने आए मामलों में ज्यादातर ठगों ने पैसा कमाने का लालच दिया था। पीड़ितों ने अनजान लोगों की बातों पर भरोसा कर अपनी पूंजी गंवाई है। थाटीपुर बजरिया निवासी सोनम दंडौतिया (25) से साइबर अपराधियों ने 1 लाख 13 हजार 600 रुपए ठगे हैं। ठगों ने सोनम को कॉल कर शेयर ट्रेङ्क्षडग से शर्तिया पैसा कमाने का ऑफर दिया था। सोनम ने निवेश की हामी भरी तो ठगों ने उन्हें टेलीग्राम पर ङ्क्षलक भेजकर ग्रुप से जोड़ा। इसके बाद अलग-अलग खातों में उनसे 1.13 लाख रुपए निवेश करा लिए। इस दौरान ठग सोनम को निवेश पर मुनाफा होने की बात बताते रहे। सोनम ने पैसा विड्रॉल करने की बात की तो ठगों ने अपना असली रंग दिखाया। पैसा निकालने के बदले उनसे टैक्स, जीएसटी समेत तमाम खर्चे गिनाकर और पैसा मांगा। तब सोनम को ठगे जाने का अहसास हुआ।

ब्रांडेड कपड़ों की फ्रेंचाइजी का झांसा, 2.75 लाख की ठगी
थाटीपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह यादव (37) को साइबर ठगों ने ब्रांडेड कपड़ों की फ्रेंचाइजी देने का भरोसा देकर 2.75 लाख रुपए ठग लिए। अभिषेक शहर में कपड़ों की एक ब्रांडेड कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कंपनी की ऑनलाइन जानकारी तलाशी थी। इस दौरान वह जालसाजों के झांसे में आ गए। साइबर अपराधियों ने कंपनी के नाम से अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रखा था। उसे कंपनी का नंबर समझकर उन्होंने बात की तो ठगों ने भी खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और फर्जी फ्रेंचाइजी के दस्तावेज भेजकर 2.75 लाख रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए।

इनके साथ भी ठगी
-देवराज सिंह सांबलिया, निवासी कांटे साहब का बाग, बहोड़ापुर, से साइबर ठगों ने करीब 20 दिन पहले झांसा देकर 54 हजार 993 रुपए ठग लिए। देवराज ङ्क्षसह ने फ्रॉड की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर की थी। उसी आधार पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
-आरआर टॉवर निवासी चंद्रप्रकाश खत्री (57) से साइबर ठगों ने करीब 20 महीने पहले फोन पर बात कर झांसा दिया और उनके खाते में जमा 2 लाख 52 हजार 180 रुपए ठग लिए थे। खत्री ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत भी की थी। कई महीने बीतने के बाद अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।
-देवेंद्र शर्मा निवासी आनंदनगर से ठगों ने 83 हजार 730 रुपए ठगे हैं। उनसे साइबर जालसाजों ने कई किश्तों में पैसा ऐंठा और जब उन्होंने रकम वापस लेने का प्रयास किया तो ठगों ने उनसे और पैसा मांगा। अतिरिक्त रकम देने से इनकार करने पर ठगों ने रकम लौटाने से मना कर दिया।