25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior news: इंडियन रेलवे ने बदले 17 ट्रेनों के रूट, 40 दिन चलेगा ट्रैक निर्माण कार्य, देखें लिस्ट

Indian Railways: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म-1 पर 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक बैलेस्टलेस ट्रैक निर्माण से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
2 min read
Google source verification
Indian Railways: 17 ट्रेनों के बदले मार्ग (Photo Source - Patrika)

Indian Railways: 17 ट्रेनों के बदले मार्ग (Photo Source - Patrika)

Gwalior news: अगर आप आने वाले महीनों में ट्रेन से सफर करने वाले है तो ये खबर आपके लिए है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के प्लेटफार्म-1 पर गिट्टी रहित ट्रैक (बैलेस्ट लेस ट्रैक) का निर्माण 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा। 40 दिन के इस काम के चलते ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। रेलवे ने परिचालन सुचारु रखने के लिए कई ट्रेनों को निरस्त, डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट, नियंत्रित और पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।

एमपी में ग्वालियर के यात्रियों के लिए सबसे बड़ा बदलाव ग्वालियर-बरौनी मेल (11123) और बरौनी-ग्वालियर मेल (11124) को लेकर है। दोनों ट्रेनें इस अवधि में झांसी नहीं जाएंगी और ग्वालियर से इटावा होकर कानपुर जाएंगी। वहीं ताज एक्सप्रेस (12279/12280) का संचालन झांसी के बजाय ग्वालियर तक ही किया जाएगा। खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का संचालन भी दतिया तक सीमित रहेगा।

ग्वालियर-बरौनी मेल इटावा होकर जाएगी

ट्रेन 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर-इटावा-कानपुर होकर चलेगी। वापसी में 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक कानपुर-इटावा-ग्वालियर होकर आएगी। दोनों ट्रेनों का झांसी स्टेशन पर परिचालन नहीं होगा।

ताज एक्सप्रेस की ट्रेन 12279 और 12280 भी 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट ओरिजिनेट होंगी।

खजुराहो-उदयपुर सिटी दतिया तक सीमित

ट्रेन 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक और 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक दतिया स्टेशन शॉर्ट टर्मिनेट / ओरिजिनेट होंगी। दोनों ट्रेनों की 40-40 ट्रिप प्रभावित रहेंगी।

17 ट्रेनों के रूट बदले

12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 21 नवंबर से 29 दिसंबर तक शुक्रवार और रविवार को मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होकर चलेगी।
12406 हजरत निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस 20 नवंबर से 27 दिसंबर तक शुक्रवार और रविवार को इसी वैकल्पिक मार्ग से चलेगी।
14622 फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक ग्वालियर के बाद झांसी-बीना के बजाय ग्वालियर-गुना-बीना होकर चलेगी।
14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 नवंबर से 26 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-बीना होकर चलेगी।
14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-रुठियाई-मक्सी होकर चलेगी।
09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल 23 नवंबर से 28 दिसंबर तक गोविंदपुरी के बाद इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी। वापसी में 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलेगी