26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior News: दोस्त की गर्लफ्रेंड से बढ़ी नजदीकियां, अस्पताल में होश में आने पर बताया आरोपी का नाम

Girlfriend Dispute: ऑपरेशन के बाद होश में आने पर पीड़ित ने बताया आरोपी दोस्त का नाम, गर्लफ्रेंड से दोस्त की बढ़ती नजदीकियां देख पहले धमकाया भी था।
2 min read
Google source verification
Gwalior Girlfriend Dispute

friend shoots man over girlfriend police arrest, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- gemini)

Gwalior Girlfriend Dispute: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 23 अगस्त की रात गोला का मंदिर इलाके में हुई वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पीड़ित के होश में आने के बाद आरोपी का पता चला और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात की वजह दोस्त की गर्लफ्रेंड से बातचीत करना और नजदीकियां बढ़ाना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

23 अगस्त की रात वारदात

घटना 23 अगस्त की रात की है, तब गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में नारायण विहार कॉलोनी के पास ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे सचिन श्रीवास नाम के युवक पर किसी ने फायर कर दिया था। घटना के बाद गंभीर हालत में सचिन श्रीवास को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद सचिन श्रीवास की हालत में सुधार आया तो उसने पुलिस को दिए बयान में आरोपी का नाम बताया। आरोपी पीड़ित सचिन श्रीवास का दोस्त बृजेश बरैया (27) निवासी गौतम नगर थाटीपुर निकला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बढ़ती नजदीकियां नहीं कर पाया बर्दाश्त

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित सचिन श्रीवास ने बताया कि करीब पांच महीने पहले बृजेश से दोस्ती हुई थी। बृजेश ने उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया था और बाद में उसकी व बृजेश की गर्लफ्रेंड के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ीं। ये बात बृजेश को पसंद नहीं थी और बृजेश ने उसे कई बार गर्लफ्रेंड से बात न करने की चेतावनी भी दी थी। 11 दिन पहले भी फोन कर बृजेश ने धमकी दी थी।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित सचिन श्रीवास ने बताया कि वो ड्यूटी कर वापस लौट रहा था तभी पीछे से नीले रंग की अपाचे से बृजेश आया और उस पर फायर कर भाग गया था। पुलिस ने सचिन के बयानों के बाद इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो बृजेश अपाचे बाइक पर नजर आया। इस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मेला ग्राउंड के एक खंडहर से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक चला हुआ खोका बरामद किया है।