ग्वालियर

Weather Alert: पांच दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, अब पड़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड

Weather Alert in MP: मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम विंड की वजह से मौसम में बदलाव आने लगा है। सुबह छाई हल्की धुंध, दिन का तापमान सामान्य स्थिति में आया, सूरज के तेवर पड़े ढीले, जम्मू कश्मीर पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में, विक्षोभ रुकते ही तेजी से गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ठिठुरती ठंड का अलर्ट

2 min read

Weather Alert in MP: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। हवाएं सर्द हो गई हैं, कई शहर कोहरे के साथ धुंध के आगोश में हैं। सूरज के तेवर ढीले पड़ गए हैं। वहीं अब मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में एक बार फिर मौसम बदलने के साथ ही ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। यानी मध्य प्रदेश में ठिठुरती ठंड शुरू होने वाली है।

मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम विंड की वजह से मौसम में बदलाव आने लगा है। शुक्रवार को सुबह हल्की धुंध छाई और दिन में सूरज के तेवर भी ढीले पड़ गए। इस कारण दिन का तापमान सामान्य स्थिति में आ गया और ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में तेज गति से मौसम बदलने के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा की दस्तक होगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी।

कश्मीर से बर्फीली हवा आने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 20 नवंबर तक रात में सर्दी बढ़ सकती है। तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अलगे 5 दिन में के भीतर बड़े शहरों में रात का तापमान और भी नीचे जा सकता है।

अब सितम ढाएगी सर्दी

यहां सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में तापमान 8.8 डिग्री पर आ लुढ़का, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मध्य प्रदेश के दूसरे शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग(IMD)का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में अब तेजी से गिरावट आएगी। अगले पांच दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड भी सितम ढाएगी। दिन में शहर देर तक कोहरे के आगोश में हो सकते हैं। सूरज की तपिश का असर कम होने से ठिठुरन बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह भी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि विशेष रूप से हिल स्टेशनों पर ठंड से बचाव के उपाय करने चाहिएं।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से सुबह और शाम दोनों समय कोहरा बढ़ेगा, वहीं अगले पांच दिन में सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठिठुरन भी बढ़ जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम विंड से बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। वायु मंडल के ऊपर के हिस्से में जेट स्ट्रीम विंड भी चल रही है, जिससे मौसम में बदलाव आ रहा है। उत्तर भारत में घना कोहरा छाने लगा है, लेकिन ग्वालियर-चंबल संभाग में अभी हल्का असर है। सुबह छाई धुंध के कारण न्यूनतम तापमान स्थिर रहा, लेकिन सर्दी का अहसास बढ़ा है।


शुक्रवार को कैसा रहा मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में 8.8 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया, जबकि अमरकंटक में 11.2, मंडला में 11.2, छिंदवाड़ा में 12.4, शाजापुर में 12.5, मलाजखंड में 12.7, उमरिया में 13.0, बैतूल में 13.7, रायसेन में 14.0, नौगांव में 14.0, राजगढ़ में 14.4 और सीधी में 14.6 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया।

वहीं मध्य प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो सबसे कम तापमान ग्वालियर में 13.3 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में 13.6, उज्जैन में 15.2, इंदौर में 15.8 और जबलपुर में 16.2 डिग्री सेल्शियस तक तापमान दर्ज किया गया।


दिसंबर में तेज गति से मौसम में बदलाव आएगा।


पारे की चाल - समय तापमान

सुबह 05:30 - 16.0
सुबह 08:30 - 18.4
सुबह 11:30 - 28.0
दोपहर 02:30 - 30.4
शाम 05:30 - 25.0

Updated on:
16 Nov 2024 10:04 am
Published on:
16 Nov 2024 08:24 am
Also Read
View All

अगली खबर