MP Weather Alert: मध्य प्रदेश पिछले दो दिन से आंधी, ओले और बारिश का दौर जारी है। ओले गिरने से कई शहरों में रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों में ओले-बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बरसते मावठे ने सूबे को तर कर दिया। शनिवार की सुबह प्रदेश के 30 से अधिक स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। भोपाल में पांच साल बाद दिसंबर में रेकॉर्ड करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम में तो शाम तक सर्वाधिक 4 इंच पानी गिरा। वहीं बैतूल, रायसेन, धार, झाबुआ, सतना, जबलपुर सहित अनेक स्थानों पर तेज हवा-ओला के साथ बारिश हुई।
मौसम विज्ञानी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में लगभग पूरा प्रदेश मावठे की चपेट में था। सिस्टम अब कमजोर चुका है। ऐसे में बारिश से राहत मिलेगी। अनेक स्थानों पर अगले 3-4 दिन कोहरे के हालात होंगे। वहीं अगले 24 घंटों के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी।
राजस्थान में बना चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ गया है, इससे शनिवार को बारिश थम गई। लेकिन देर शाम मौसम में अचानक बदलाव आ गया और कोहरे ने शहर की घेराबंदी कर ली। सर्द हवा चलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे सर्दी बढ़ गई। शहर में 1.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट के आसार जताए हैं। दिन व रात के तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ेगी। चार दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वी व पश्चिमी हवा के टकराने से बीते दिन हल्की बारिश हुई। बादल छाने व बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात में सर्दी कम हो गई। शनिवार को दोपहर तीन बजे तक सर्दी से राहत रही, लेकिन चक्रवातीय घेरा पूर्वी व मध्य हिस्से की ओर जाने की वजह से शाम को मौसम बदल गया और सर्द हवा ने सर्दी बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
समय - तापमान
-सुबह 05:30 16.6
-सुबह 08:30 17.2
-सुबह 11:30 21.0
-दोपहर 02:30 21.4
-शाम 05:30 20.6
अब मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत 15 जिलों में झमाझम बारिश के साथ ही ओले गिरने और दो दि तक घने कोहरे का ट्रिपल अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि आज मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा चलेगी। इस दौरान सीधी, नर्मदापुरम, खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह, कटनी, सिंगरौली, और उमरिया में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, राजधानी भोपाल समेत सीहोर, विदिशा, खंडवा, पचमढ़ी, नरसिंगपुर, सागर, दक्षिण अशोकनगर, देवास, हरदा, बैतूल, सतना, चित्रकूट, मैहर, अनुपपुर, शहडोल, मंडला और सिवनी में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया है।