4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुर ने बहू से की जबरदस्ती, पति बोला- चुप रहो, तुम्हे विदेश ले चलूंगा…

mp news: विदेश में नौकरी करता है पति, ससुर ने अकेला पाकर बनाया हवस का शिकार, पति-सास ने इज्जत का हवाला देकर चुप कराया।

2 min read
Google source verification
gwalior

father in law rape case nri husband silence (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ससुर-बहू के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक NRI की 28 साल की पत्नी ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि 24 अक्टूबर 2025 की रात घर में अकेला पाकर ससुर ने बेडरूम में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक जब उसने पति व सास को ससुर की करतूत बताई तो दोनों ने इज्जत का हवाला देकर उसे चुप करा दिया था।

विदेश में नौकरी करता है पति, ससुर ने की जबरदस्ती

28 वर्षीय पीड़िता ने ग्वालियर के महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी शादी सितंबर 2023 में महारजपुरा में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पति विदेश में नौकरी करता है और साल में दो बार ही आता है। वो ग्वालियर में सास-ससुर के साथ रहती है। अक्टूबर 2025 में पति घर आया हुआ था, 24 अक्टूबर की रात जब पति घर पर नहीं था तो वो रात में अपने बेडरूम में सो रही थी। तभी 58 वर्षीय ससुर कमरे में घुस आया और उसके विरोध करने के बावजूद उसके साथ रेप किया।

पति-सास ने कराया चुप

ससुर की दरिंदगी का शिकार होने के बाद जब पीड़िता ने अपने पति व सास को पूरी बात बताई तो सास व पति ने बदनामी का डर बताकर उसे चुप रहने के लिए कहा। इतना ही नहीं पति ने उससे कहा कि वो उसे अपने साथ विदेश ले जाएगा, इसलिए वो खामोश रही। लेकिन इसके बाद भी ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा और दोबारा गलत हरकत करने की कोशिश की। वो किसी तरह दिन काटती रही, 19 जनवरी 2026 को पति उसे अपने मायके छोड़कर गया और कहा कि लौटकर आएगा तो अपने साथ विदेश ले जाएगा। इसके बाद से वो पति का इंतजार कर रही थी लेकिन पति वापस नहीं आया, अब उसे पता चला है कि पति विदेश चला गया है। पति के भी दूरी बनाने के बाद पीड़िता ने मायके वालों को ससुर की काली करतूत के बारे में बताया और महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है।