
spa center prostitution case gwalior (फोटो- AI)
MP News: चर्चित स्पा सेंटर की आड़ में देह कारोबार की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। ग्वालियर के विकास नगर, पड़ाव स्थित आमंत्रा स्पा सेंटर केवल मसाज का ठिकाना नहीं था, बल्कि इसके तार विदेशी युवतियों की सप्लाई करने वाले रैकेट से जुड़े मिले हैं। खुलासे में सामने आया है कि दलाल झांसा देकर थाईलैंड की कई युवतियों को अलग अलग शहरों में भेजते थे। इन युवतियों की 15 से 20 दिन में अदला-बदली की जाती थी।
पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर से पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ में भाषा की समस्या आ रही है। दोनों युवतियां न हिंदी समझ पा रही हैं और न ही अंग्रेजी, जिससे सवाल-जवाब में दिक्कत हो रही है। उधर, स्पा सेंटर संचालक नितिन खरे ने खुलासा किया कि इस धंधे में थाईलैंड की युवतियों की मांग ज्यादा रहती है। उसने जयपुर के एक दलाल के जरिए इन दोनों युवतियों को बुलाया था।
पुलिस के अनुसार, देह व्यापार छिपाने के लिए आरोपी नितिन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। स्पा सेंटर विकास नगर में संचालित हो रहा था। पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सांई बाबा मंदिर तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इमारत की पहली मंजिल पर जिम संचालित किया जा रहा था, जहां से सर्विलांस का कंट्रोल रूम चलता था।
जिम में बैठे नितिन के गुर्गे सीसीटीवी के जरिए खेड़ापति रोड की हर गतिविधि पर नजर रखते थे। जिम से स्पा में जाने का एक अलग रास्ता था। पुलिस के आने की भनक लगते ही इस रास्ते का शटर बंद कर दिया जाता था। सोमवार को पुलिस ने एक पंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा, जिसने पहले ही नितिन की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दे दी थी।
एएसपी विदिता डागर ने बताया कि विदेशी युवतियों को शहर में अनैतिक गतिविधियों के लिए लाने वाले नेटवर्क की पहचान की जा रही है। कुछ अहम इनपुट मिले हैं और इस धंधे से जुड़े लोगों की तलाश जारी है। (MP News)
Published on:
04 Mar 2026 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
