3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पा सेंटर से पकड़ाईं थाईलैंड की लड़कियां, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। जिसमें दो लड़कियां और तीन युवकों को पकड़ा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में में देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। यह गतिविधि विकास नगर (पड़ाव) स्थित आमंत्रा स्पा सेंटर में चल रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसमें थाईलैंड की दो युवतियां, दो ग्राहक और स्पा सेंटर का संचालक पकड़े गए।

अंग्रेजी भी नहीं समझ पा रही दोनों युवतियां

दोनों युवतियां न तो हिंदी बोल पा रही है और न ही अंग्रेजी समझ पा रही है, जिसके कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी है। संचालक सहित दोनों ग्राहकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आमंत्रा स्पा सेंटर का संचालन नितिन खरे कर रहा था। स्पा की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिलने पर सोमवार शाम पुलिस ने दबिश दी। उस समय सेंटर में दो युवतियों के साथ शैलेन्द्र नारंग और अंकित करोसिया अलग-अलग केबिन में संदिग्ध स्थिति में मिले।

आपत्तिजनक सामग्री मिली

तलाशी के दौरान सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों ग्राहकों और संचालक नितिन खरे को हिरासत में ले लिया। एएसपी विदिता डागर ने बताया कि दोनों युवतियां थाईलैंड की निवासी हैं। उनके दस्तावेजों की जांच के बाद सही पता और अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। भाषा की समस्या के कारण फिलहाल उनसे पूछताछ नहीं की जा सकी है।