3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी की ‘एंट्री’ तेज: राजस्थान की तपिश से पारा 33.8° पर पहुंचा, धूप में बढ़ी चुभन

मौसम ने करवट ले ली है। राजस्थान की गर्म हवाओं की दस्तक के साथ ही शहर में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। दोपहर में धूप अब चुभने लगी है और हवा से ठंडक लगभग गायब हो चुकी […]

less than 1 minute read
Google source verification

मौसम ने करवट ले ली है। राजस्थान की गर्म हवाओं की दस्तक के साथ ही शहर में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। दोपहर में धूप अब चुभने लगी है और हवा से ठंडक लगभग गायब हो चुकी है।

सुबह-शाम हल्की राहत जरूर है, लेकिन दिन चढ़ते ही सूरज की तल्खी लोगों को पसीना बहाने पर मजबूर कर रही है। न्यूनतम तापमान भी 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। यानी रातें भी अब धीरे-धीरे गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के पीछे जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे का असर है। इन मौसमी सिस्टमों की वजह से हवाओं की दिशा बदली है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव संभव है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का असर धीरे-धीरे और बढ़ सकता है।