2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल कराते में ग्वालियर की बेटियों का दम, टीम काता में जीता ब्रॉन्ज

सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली टीम के खिलाफ खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रदर्शन किया, हालांकि मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
सीनियर एवं पैरा नेशनल कराते चैंपियनशिप में टीम काता स्पर्धा

ग्वालियर की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ग्वालियर. कराते डो एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वैष्णवी पाण्डेय, अर्पिता पारीक, नंदिनी दीक्षित और स्मिति भानु ने नई दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित 5वीं यू-21, सीनियर एवं पैरा नेशनल कराते चैंपियनशिप में टीम काता स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों ने एमपी स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। संस्था के सचिव शिहान संतोष पाण्डेय के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली टीम के खिलाफ खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रदर्शन किया, हालांकि मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

26 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित इस चैंपियनशिप का आयोजन Karate India Organization द्वारा World Karate Federation एवं Asian Karate Federation के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में ITBP, असम राइफल्स, सर्विसेज (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स) सहित देश के 34 राज्यों और इकाइयों की टीमों ने भाग लिया।

ग्वालियर की बेटियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में उत्साह है और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।