एटीएम से अब निकाल सकेंगे 10 हजार रुपए ,RBI के फैसले पर ये बोली पब्लिक

सोमवार की शाम आरबीआई ने बड़ा ऐलान कर लोगों को खुश कर दिया। आरबीआई ने सूचना जारी की है कि अब एटीएम से एक दिन में 10 हजार रुपए निकाले जा सकेंगे। इसके अलावा चालू खाते पर पर एक सप्ताह में 1 लाख रुपए तक निकाले जा सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2017, 7:12 PM IST
rbi raises atm limit
rbi raises atm limit
ग्वालियर। सोमवार की शाम आरबीआई ने बड़ा ऐलान कर लोगों को खुश कर दिया। आरबीआई ने सूचना जारी की है कि अब एटीएम से एक दिन में 10 हजार रुपए निकाले जा सकेंगे। इसके अलावा चालू खाते पर पर एक सप्ताह में 1 लाख रुपए तक निकाले जा सकेंगे। हालांकि बचत खाते पर निकासी में कोई छूट नहीं मिली है। आरबीआई के इस फैसले से लोगों ने राहत की सांस ली है और करेंसी क्रंच से अब लोगों को राहत मिलेगी।








ये होगा इसका फायदा
शादियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में एटीएम से 4 हजार की जगह 10 हजार रुपए की निकासी के फैसले से मार्केट को और जनता दोनो को ही फायदा होने वाला है। साथ ही चालू खाते पर लिमिट को बढ़ाने से व्यापारियों को थोड़ी सहूलियत होती दिखाई दे रही है। मगर ज्यादातर व्यापारियों का कहना है कि बचत खाते पर भी लिमिट को बढ़ाया जाना चाहिए।







एटीएम और चालू खाते पर छूट से होगा फायदा
मुरैना के व्यापारी नवीन सिंधल ने बताया कि आरबीआई के इस कदम से मार्केट में तरलता आएगी। एटीएम की लिमिट बढ़ाने से आम आदमी को काफी फायदा होगा। वहीं चालू खाते पर एक लाख रुपए की निकासी सीमा से व्यापारियों को काफी लाभ होगा। उनका कहना है कि बचत खाते पर भी लिमिट को बढ़ाना चाहिए।






एटीएम से लिमिट बढ़ाना अच्छा कदम, बचत खाते पर भी दें छूट

डबरा के कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता का कहना है कि एटीएम से धन निकासी की लिमिट बढ़ाने से आम लोगों को काफी फायदा होगा, लेकिन बचत खाते पर कोई छूट न देने से थोड़ी निराशा हुई है। शादियों का दौर चल रहा है। ऐसे में इस फैसले से मार्केट मेंं तरलता बढ़ेगी। अधिकांश लोग एटीएम से ही पैसे निकालते है। इसलिए ये फैसला ठीक है,लेकिन लिमिट और बढ़ाई जाना चाहिए।

ये बोलीं गृहिणी
गृहिणी सविता गुप्ता आरबीआई के फैसले को राहत देने वाला बता रही हैं। उनका कहना है कि वे ज्यादातर पैसे एटीएम से ही निकालती हैं। पहले सिर्फ 4 हजार रुपए निकाल सकते थे, जिससे घर चलाने में थोड़ी मुश्किल आती थी। वहीं अलका तिवारी जो एक गृहिणी है, कहती हैं कि शादियों के दौर में लिमिट बढ़ाकर आरबीआई ने अच्छा कदम उठाया है।
Published on: