यहां जाने दुनिया की सबसे शक्तिशाली राशि कौन सी है,कही आपकी राशि तो नहीं इनमे से एक
ग्वालियर। शास्त्रों के अनुसार हमारा जीवन ग्रहों की चल पर आधारित होता है और जैसे-जैसे इन ग्रहों की दिशा बदलती है हमारे जीवन पर भी इसका बहुत असर पड़ता है। आप में से बहुत से लोग अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक रहते हैं और हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का बहुत बड़ा महत्व होता है। वही ग्रहों की चाल का सीधा-सीधा असर व्यक्ति के जीवन में भी पड़ता है और किसी भी ग्रह की दशा बदलने से राशियों की दशा में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। कभी ये ग्रह व्यक्ति के जीवन में खुशियां लेकर आते हैं तो कभी गम देखने को मिलते है।
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव दुनिया के सबसे शक्तिशाली देवो में से एक है और उन्हें ही सृष्टि की रचना करने वाला भी कहा जाता है। साथ ही उन्हें देवों के देव महादेव भी कहा जाता है। यही वजह है कि एक बार अगर शिव जी अपने किसी भक्त से प्रसन्न हो जाते है,तो उसकी जिंदगी का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।
वही अगर हम राशियों की बात करे,तो ज्योतिष शास्त्र में १२ राशियां विराजमान है। बता दे कि इन राशियों के ग्रहों की चाल से हमारी जिंदगी चलती है यानि हमारी जिंदगी में जो कुछ भी अच्छा या बुरा होता है, उसके पीछे इन ग्रहों का बड़ा हाथ होता है। इसलिए आज हम आपको ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे दुनिया की सबसे ताकतवर राशियां माना जाता है। तो आइए जानते है दुनिया के सबसे ताकतवर राशियां कौन कौन सही है।
मेष राशि-
मेष राशि दुनिया की सबसे शक्तिशाली राशियों में शामिल है,वो इसलिए क्योकि मेष राशि के आराध खुद भगवान् शिव जी है और शिव जी से ज्यादा शक्तिशाली तो कोई नहीं हो सकता है। इसलिए मेष राशि को अधिक शक्तिशाली माना जाता है।
सिंह राशि-
सिंह राशि का नाम भी सबसे शक्तिशाली राशियो में शामिल है। गौरतलब है कि सिंह राशि के आराध भी सूर्य देव है और सूर्य देव किसी को भी अपनी आग से भस्म कर सकते है, इसलिए इस लिहाज से वो एक शक्तिशाली देवता माने जाते है। यही वजह है कि इन दो राशियों को दुनिया की सबसे शक्तिशाली राशियां माना जाता है।
दुनिया की सबसे शक्तिशाली राशियों में गिना जाता है
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार सिंह राशि और मेष राशि दोनों ही छत्रिए कुल की राशि मानी जाती है। ऐसे में इनकी वीरता और इनका साहस इन्हे शक्तिशाली बनाता है। खास तौर पर मेष राशि वालों का मंगल बाकी राशियों से सबसे ज्यादा मजबूत होता है। यही वजह है कि इस राशि को हमेशा पहले नंबर पर ही रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि हालांकि सिंह राशि का मंगल भी काफी मजबूत होता है और इस राशि के जातक खुद सूर्य देव है जो पूरे संसार के राजा माने जाते है, इसलिए मेष और सिंह राशि को दुनिया की सबसे शक्तिशाली राशियों में गिना जाता है। पंडित सोनी ने बताया कि ऐसा नहीं है कि भगवान शिव का आशीर्वाद बाकी राशियों को नहीं मिला है, उन्हें भी आशीर्वाद मिला है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार इन दो राशियों में खुद देवता विराजमान है इसलिए इन्हे बाकी राशियों से बेहतर और साहसी माना जाता है। अगर आपकी राशि भी इन दो राशियों में से एक है, तो इसका मतलब ये है कि आपकी राशि में खुद भगवान् शिव और सूर्य देव विराजमान है।