ग्वालियर

पीओएस में फुल, गोदाम खाली, गरीबों का 7.25 करोड़ का राशन डकार गए सेल्समैन

राशन चोरी रोकने के लिए लागू किया गया हाईटेक 'स्मार्ट पीडीएस सिस्टम' भी राशन माफिया के आगे बेअसर साबित हो रहा है। जिले में दुकानदारों ने सिस्टम में सेंध लगाकर गरीबों के निवाले पर खुला डाका डाला है। पिछले छह सालों के भीतर जिले में सवा सात करोड़ रुपए से अधिक का गेहूं और चावल गबन कर लिया गया। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी इस भारी-भरकम राशि की वसूली नहीं हो सकी है।
2 min read
Sep 10, 2026
राशन वितरण
राशन वितरण

ग्वालियर. राशन चोरी रोकने के लिए लागू किया गया हाईटेक 'स्मार्ट पीडीएस सिस्टम' भी राशन माफिया के आगे बेअसर साबित हो रहा है। जिले में दुकानदारों ने सिस्टम में सेंध लगाकर गरीबों के निवाले पर खुला डाका डाला है। पिछले छह सालों के भीतर जिले में सवा सात करोड़ रुपए से अधिक का गेहूं और चावल गबन कर लिया गया। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी इस भारी-भरकम राशि की वसूली नहीं हो सकी है। आरोपी सेल्समैनों पर केस अदालतों में लंबित हैं जांच में सामने आया कि हितग्राहियों के नाम से जारी राशन उन तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में कालाबाजारी की भेंट चढ़ा दिया गया। पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन में राशन का पूरा कोटा दर्ज था, लेकिन जब खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर दुकानों का मुआयना किया तो गोदामों से गेहूं और चावल पूरी तरह गायब मिले। राशन वितरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने व्यवस्था को आधार से ङ्क्षलक किया था। जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जिले में हितग्राहियों और दुकानों का भौतिक सत्यापन कराया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कागजों में दर्ज हितग्राहियों की संख्या हकीकत से कहीं कम निकली, जबकि दुकानदार पूरा आवंटन उठा रहे थे। पीओएस मशीन के स्टॉक और वास्तविक स्टॉक का मिलान करते ही करोड़ों की हेराफेरी सामने आ गई। सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा डबरा में रहा है। हाल ही में उप नगर ग्वालियर की दो दुकानों पर 7 लाख के राशन का मामला सामने आया है। विभाग ने 7 सितंबर 2026 को एफआइआर भी दर्ज कराई। मशीन पर पूरा राशन दिख रहा था, लेकिन दुकान खाली मिली थी।

राशन गबन: दर्ज एफआइआर का विवरण
मनोज श्रीवास्तव (बुजुर्ग):
22.62 लाख 29 जून 2021
वीरेन्द्र सिंह : सिरसा से 12.90 लाख व खेड़ी रायमल से 5.14 लाख 27 अक्टूबर 2021
अंकेश रावत रिछारी खुर्द: 10.22 लाख 30 जनवरी 2022
कुलदीप बिजौली: मस्तूरा से 6.13 लाख व बनियातोर से 4.40 लाख 4 मई 2022
दिनेश शर्मा व नौशाद खान: खैरवाया से 3.33 लाख व पिपरौआ से 3.64 लाख 2021
दिनेश किरार (चिटौली): 9.09 लाख 28 फरवरी 2021
आनंद मिश्रा भंडार क्र. 176: 6.13 लाख 30 मार्च 2022
अवध बिहारी चौबे (चिरुली): 4.39 लाख (21 अक्टूबर 2021)
कुलदीप मिश्रा वीरपुर: 2.12 लाख 30 अक्टूबर 2021
अरविंद श्रीवास्तव बड़ेराफुटकर: 2.08 लाख 24 मार्च 2022
अमर सिंह बाथम दौनी) 65.8 हजार; नरेन्द्र सिंह आरोन 1,171
लोहामंडी दुकान विनोद त्यागी: 3.11 लाख का राशन गबन 11 दिसंबर 2023
अंकुर मुदगल ग्वालियर: राशन की कालाबाजारी पर केस 10 जनवरी 2024
देवरीकला, हरसी, डोंगरपुर, रानी भंडार, गिजुर्रा, धमनिका व नगर निगम सीमा के 2 विक्रेताओं पर एफआईआर
किशोरीलाल किरार (किशोरगढ़ 3.83 लाख का राशन गबन 2025-26
ग्वालियर थाना 7 सितंबर 2026: दीपक भंडार 3.25 लाख और लोहामंडी भंडार 4 लाख के गबन पर एफआइआर

जिले में राशन का गणित
-जिले में प्रतिमाह 60 हजार क्विंटल गेहूं और चावल का वितरण होता है। गेहूं जहां स्थानीय गोदामों से आता है, वहीं चावल दूसरे शहरों से मंगवाया जाता है।
-जिले के गोदामों में वर्तमान में 9 लाख क्विंटल गेहूं का बफर स्टॉक मौजूद है। शासन ने अगस्त और सितंबर दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया है।
-वर्तमान में गेहूं का पुराना स्टॉक वितरित किया जा रहा है, जिसमें कंकड़ व पत्थर आ रहे हैं। कंकड़ व पत्थर से भी वजन की पूर्ति हो रही है।

इनका कहना है
ऑनलाइन वितरण के आधार पर दुकानों का निरीक्षण किया जाता है। जिन दुकानों पर गड़बड़ी मिली है, उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई हैं। राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली की प्रक्रिया की जा रही है।
अरविंद भदौरिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक

Updated on:
10 Sept 2026 06:08 pm
Published on:
10 Sept 2026 05:58 pm