ग्वालियर

सर्दी हुई प्रचंड, बारिश का भी अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी घोषित

Severe Cold in MP :सर्दी के तेवरों को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने 16 जनवरी को केजी, नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों छुट्टी घोषित की है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2025, 8:33 AM IST
Severe Cold in MP
Severe Cold in MP

Severe Cold in MP : जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से बुधवार को पारा भी ठिठुर गया। मध्यप्रदेश में कोहरे के कारण दिनभर धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री से घटकर 13.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सीजन का पहला सीवियर कोल्ड-डे भी रहा। सर्दी के तेवरों को देखते हुए ग्वालियर में जिला शिक्षा अधिकारी ने 16 जनवरी को केजी, नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों छुट्टी(school holiday declared) घोषित की है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में शहर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। साथ ही मध्यम से घना कोहरा छाएगा। वैसे मकर संक्रांति के पहले ग्वालियर अंचल में कड़ाके की सर्दी पड़ती है।

तापमान में भारी गिरावट

मकर संक्रांति के बाद सूरज उत्तरायण हो जाता है। इस कारण सर्दी में गिरावट आना शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम के ट्रेंड में बदलाव आया है। मकर संक्रांति के बाद सर्दी का सितम बढ़ा है। ग्वालियर में सर्द हवा, कोहरे की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इससे सर्दी का सितम बढ़ गया। सीजन का पहला सीवियर कोल्ड डे भी रहा। इससे पहले दो कोल्ड दर्ज हो चुके हैं।

दो दिन बाद बूंदाबांदी के आसार

वहीं इंदैर में दो पश्चिमी विक्षोभ से हवा की दिशा बुधवार को बदली। अभी तक उत्तर या उत्तर-पूर्वी हवा चल रही थी। जो अब दक्षिण-पूर्व हो गई। हवा के साथ नमी वाले बादल भी पहुंच रहे हैं। बादलों के कारण रात के तापमान में 5.6 डिग्री की बढ़त हुई। दिन का तापमान भी 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव भी नजर आएगा। बूंदाबांदी की स्थिति बनी रहेगी। सुबह 17 किमी प्रति घंटे की रतार से हवा चली, जिससे दिन में ठंडक का अहसास हुआ। दोपहर को हवा की रतार 10 किमी प्रति घंटा रही।

Updated on:
16 Jan 2025, 8:33 AM IST
Published on: