रायरू का सर्वे क्रमांक 1628/1 पर अवैध कॉलोनी विकसित हो गई। नगर निगम के पत्र पर राजस्व विभाग ने खसरे के कॉलम नंबर 12 में अवैध कॉलोनी दर्ज कर दी। ताकि रजिस्ट्री न हो सके और क्रेता को अवैध कॉलोनी की जानकारी रहे, लेकिन पंजीयन विभाग के सामने रोक बेअसर कर हो गई। उप पंजीयकों […]
रायरू का सर्वे क्रमांक 1628/1 पर अवैध कॉलोनी विकसित हो गई। नगर निगम के पत्र पर राजस्व विभाग ने खसरे के कॉलम नंबर 12 में अवैध कॉलोनी दर्ज कर दी। ताकि रजिस्ट्री न हो सके और क्रेता को अवैध कॉलोनी की जानकारी रहे, लेकिन पंजीयन विभाग के सामने रोक बेअसर कर हो गई। उप पंजीयकों ने एक बाद एक अवैध कॉलोनी में धड़ाधड़़ रजिस्ट्री कर कर दी। अलग-अलग कॉलोनी में करीब 1200 रजिस्ट्री हो चुकी है। अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री में रिश्वत खोरी के आरोप भी लगे हैं। कृष्णकुमार गुर्जर ने रजिस्ट्री पर लेने का आरोप लगाया। इस आरोप पर जिला पंजीयक ने उप पंजीयकों से अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री की जानकारी मांगी तो मना कर दिया, लेकिन बाद रजिस्ट्री करने का भेद खुल गया। अब उप पंजीयक सफाई में कह रहे हैं कि उन्हें रजिस्ट्री रोकने का अधिकार नहीं है।
दरअसल कलेक्टर के आदेश पर शहर में अवैध कॉलोनियों का सर्वे किया गया। सर्वे के बाद नगर निगम को अवैध कॉलोनी की सूची सौंपी गई। पहले नगर निगम ने अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की, लेकिन कॉलोनियां लगातार बढ़ती जा रही थी। इन कॉलोनी में प्लॉट न बिके, उसके लिए नगर निगम ने विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा। जिला प्रशासन ने नगर निगम के पत्र पर खसरे में अवैध कॉलोनी दर्ज कर दी। साथ ही अवैध कॉलोनी की सूची भी पंजीयन विभाग को भेज दी। ताकि रजिस्ट्री नहीं हो सके। शुरुआत में रजिस्ट्री नहीं की गई। धीरे-धीरे उप पंजीयकों ने रजिस्ट्री शुरू कर दी। हर उप पंजीयक ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्री की है।
इन हल्कों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्री
-बड़ागांव, खुरैरी, भाटखेड़ी, पिपरौली, महाराजपुरा, रायरू, पुरानी छावनी, केदारपुर, मुरार, गिरवाई सहित अन्य क्षेत्रों में रजिस्ट्री की है। रजिस्ट्री के साथ खसरा भी आया है। खसरे के कॉलम नंबर 12 में अवैध कॉलोनी दर्ज है।
- विभाग में जैसे रजिस्ट्री होती है, वैसे नहीं की जा रही है। रजिस्ट्री से पहले सौदे बाजी हो रही है। पक्षकार को पहले रोक का भय दिखाया जा रहा है। अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री को पहले होल्ड पर डाल रहे हैं। बाद में उस रजिस्ट्री को कर रहे हैं।
अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री के नंबर
रजिस्ट्री-1: आर12112501643200 दस्तावेज 12 नवंबर 2025 को संपादित किया गया। यह रजिस्ट्री अवैध कॉलोनी में की गई। रायरू के सर्वे क्रमांक 1628/1 में की गई।
रजिस्ट्री-2: आर 26092501419655 दस्तावेज 26 सितंबर 2025 को संपादित किया गया। भूखंड का विक्रय किया गया, लेकिन अवैध कॉलोनी दर्ज होने के बाद भी उप पंजीयक ने रजिस्ट्री कर दी।
चार विधानसभा में अवैध कॉलोनी की स्थिति
अवैध कॉलोनियां कुल - 932
ग्वालियर विधानसभा- 109
पूर्व विधानसभा- 107
दक्षिण विधानसभा - 44
ग्रामीण विधानसभा - 672
बॉक्स
उप पंजीयक की जवाब देही होगी तय
कलेक्टर रुचिका चौहान ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में स्पष्ट किया कि खसरे के कॉलम नंबर 12 में अवैध कॉलोनी व कुर्क लिखा है। उसकी रजिस्ट्री न हो पाए। इसके लिए जिला पंजीयक, उप पंजीयक सहित सेवा प्रदाता की जवाबदेही तय की जाए। कॉमल नंबर 12 की टीप की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इनका कहना है
- अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री को लेकर पैसे की शिकायत आई थी। उप पंजीयकों से रजिस्ट्री की जानकारी मांगी है। रजिस्ट्री को लेकर सभी उप पंजीयकों को पत्र जारी किया गया है।
अशोक शर्मा, जिला पंजीयक