पुलिस ने दर्ज किया मामला
ग्वालियर। पुलिस भले ही दावे करे कि छात्राएं सुरक्षित है। पुलिस कोचिंग सेंटर, कॉलेज और स्कूलों के आस-पास घूमकर मनचलों पर निगरानी रख रही है। लेकिन हकीकत यह है कि छेड़खानी जैसे मामले निरंतर बढ़ रहे है। पुलिस पन्द्रह दिन में एक दिन औपचारिकता कर सतर्कता दिखाती है चौदह दिन ध्यान नहीं देती। यही कारण है कि मनचले बेखौफ होकर छेड़खानी को अंजाम देते है। इस बाद दसवी कक्षा की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले सामने आए है। मुरार मे छात्रा से छेडखानी करने पर जब उसकी बहन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे ईट फैंककर मार दी। दूसरा मामला माधोगंज का है। छात्रा प्रेक्टिकल देकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में मनचले ने छेड़खानी कर दी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुतााबिक मुरार क्षेत्र में रहने दसवी कक्षा की छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार में खरीददारी करने आई थी। बड़ी बहन सामान खरीदने में व्यस्त हो गई। छात्रा उसका इंतजार करने लगी। तभी पड़ोसी रोहित बाथम आया और छात्रा से छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने पहले तो उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसकी बहन आ गई। उसने विरोध किया तो रोहित ने पत्थर उठाकर मार दिया। फिर भीड़ को अपनी तरफ आता देखकर भाग निकला। उधर माधोगंज में भी एक दसवी कक्षा की छात्रा से छेडखानी कर दी गई। छात्रा प्रेक्टिकल देकर स्कूल से घर लौट रही थी। पान पत्ते की गोठ में बलवंत कुशवाह ने छेड़खानी कर दी। पुलिस ने छेडखानी और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी को जेल भेजा
बाजार जाते समय छात्रा के साथ पड़ोसी छेड़खानी कर भाग गया था। छात्रा की शिकायत पर एफआइआर कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हीरा सिंह चौहान, टीआई गोला का मंदिर थाना