
crime प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)
MP News:एमपी के ग्वालियर शहर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी खुद को दरोगा बनने की तैयारी कर रहा बताकर भरोसा दिलाता रहा कि नौकरी लगने के बाद परिवार से शादी की बात करेगा। अब युवती को पता चला कि आरोपी ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली है, जिसके बाद उसने संबंध से साफ इनकार कर दिया। दतिया निवासी 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार ने उसकी शादी कल्लन जाटव नामक युवक से तय की थी।
शादी से पहले दोनों परिवारों की सहमति से युवक और युवती की मुलाकात तय की गई थी। इसी के तहत करीब दो साल पहले 9 मई को दोनों ग्वालियर के एक मॉल में मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान कल्लन के साथ उसका दोस्त कुलभूषण उर्फ राहुल और उसके कुछ अन्य साथी भी मौजूद थे। मॉल में कुछ देर बातचीत और एक-दूसरे को समझने के बाद युवती को कल्लन का व्यवहार और स्वभाव पसंद नहीं आया। इसके चलते उसने परिवार को साफ तौर पर बता दिया कि वह उससे विवाह नहीं करना चाहती।
इस घटना के कुछ दिन बाद कल्लन के दोस्त कुलभूषण ने युवती से संपर्क करना शुरू कर दिया। उसने फोन और मैसेज के जरिए युवती से बातचीत बढ़ाई और धीरे-धीरे उससे नजदीकी बनाने की कोशिश की। बातचीत के दौरान कुलभूषण ने खुद ही युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया और भरोसा दिलाया कि वह उससे विवाह करना चाहता है।
उसने बताया कि वह मध्यप्रदेश पुलिस में एसआई की तैयारी कर रहा है और झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी इलाके में किराए से रहता है। झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीडि़ता के अनुसार, दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कई बार मुलाकात हुई। 20 मई को कुलभूषण ने उसे अपने किराए के कमरे पर बुलाया, जहां शादी का वादा कर बहलाया और फुसलाया बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक लंबे समय तक लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
इस दौरान जब भी युवती शादी की बात करती, आरोपी उसे भरोसा दिलाता कि दरोगा बनने के बाद ही वह परिवार से बात करेगा और शादी के वादे को पूरा करेगा। हाल ही में युवती को जानकारी मिली कि कुलभूषण ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है और जल्द शादी करने वाला है। ये जानकारी मिलने के बाद युवती ने जमकर इसका विरोध किया। लगातार विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी।
Published on:
07 Apr 2026 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
