ग्वालियर

सरकारी जमीन पर दावेदारी को लेकर भिड़ गए दो पक्ष, मारपीट और गोलीबारी का वीडियो वायरल

- दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग- सरकारी जमीन पर खेती को लेकर झगड़ा- फायरिंग का वीडियो वायरल
2 min read
two parties clash on land dispute
सरकारी जमीन पर दावेदारी को लेकर भिड़ गए दो पक्ष, मारपीट और गोलीबारी का वीडियो वायरल

पुलिस और प्रशासन की तमाम सख्तियों के बावजूद मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में क्राइम केस घटने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्वालियर जिले के पिछोर थाना इलाके से सामने आया है, जहां सरकारी जमीन पर हक जताने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ साथ गोलीबारी तक हो गई। बताया जा रहा है कि, इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के अंतर्गत आने वाली डबरा तहसील के पिछोर थाना इलाके में स्थित एक सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव पुट्टी में नदी के किनारे स्थित इस सरकारी जमीन पर खेची करने को लेकरदो पक्ष आपस में भिड़ गए। जाटव समाज का एक पक्ष हथियार लेकर ट्रैक्टर से नदी किनारे की जमीन को जोतने के लिए पहुंच गया, तो दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसे लेकर ये विवाद खड़ा हुआ था।


हाथ में बंदूक लहराता दिखा शख्स, वीडियो

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरु हो गया और दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर डंडे और पत्थरों से हमला करने लगे। घटना स्थल पर फायरिंग की भी बात सामने आ रही है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हथियार लेकर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है।

Updated on:
16 Aug 2023 06:34 pm
Published on:
16 Aug 2023 05:16 pm