
पड़ोसी से बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग को म्यूजिक सिस्टम पर चलाकर पूरे मौहल्ले को सुनने से आहत महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जयारोग्य अस्पताल के पॉइजन वार्ड में दो दिन इलाज के बाद बुधवार को महिला की मौत हो गई। उसके शव को परिजन ने मोतीझील चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया उनका आरोप था कि पड़ोसी दंपती समेत पांच लोगों की साजिश,प्रताडऩा और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने सुसाइड किया है। इन पर एफआइआर दर्ज होगी तब शव को सडक़ से उठाएंगे।
पुलिस के मुताबिक कृष्णानगर पहाड़ी मोतीझील निवासी रामेहत यादव की पत्नी ममता (32) ने जहर खाकर जान दे दी। रामहेत से ममता की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। रामहेत फल मंडी में मजदूर है। रामहेत मंगलवार को काम से लौटा तब ममता उसे घर में बेहोश पड़ी मिली पास में जहर की शीशी पड़ी थी। हालात से जाहिर हो गया कि ममता ने जहर खाया है। उसे गंभीर हालत में परिजन जेएएच ले गए वहां चिकित्सकों ने ममता को पॉइजन वार्ड में भर्ती किया दो दिन तक ममता का इलाज चला मंगलवार रात से उसकी हालत बिगड़ी। बुधवार को ममता की मौत हो गई।
सदमे में रहने के बाद जहर खा लिया
रामहेत का कहना है ममता ने इलाज के दौरान उसे बताया था पड़ोसी सुरेन्द्र यादव से उसकी बात होती थी। सुरेन्द्र मौहल्ले के नाते ममता का देवर भी लगता है। सुरेन्द्र फोन पर ममता से बातचीत करता था और उसको रेकार्ड करता था। सुरेन्द्र की पत्नी रेखा ने ममता को बेइज्जत करने के लिए प्लानिंग से दोनों की बात सार्वजनिक की। रेखा ने सोमवार को म्यूजिक सिस्टम घर के बाहर रखा और पति का फोन उससे अटैच कर तेज आवाज में ममता और सुरेन्द्र की बातों को पूरे मौहल्ले को सुना दिया। रेखा की इस हरकत से ममता आहत थी कुछ घंटे सदमे में रहने के बाद उसने जहर खा लिया। रामहेत ने पत्नी की मौत के लिए सुरेन्द्र, रेखा और राजपाल, विनोद और जूली को दोषी बताया है।
ब्लैकमेलिंग और प्रताडऩा का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई
मृतका के पति ने पड़ोसी उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर महिला को साजिश से प्रताडि़त, ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक पड़ोसी ने प्लानिंग से मृतका से बात को फोन में रिकार्ड किया फिर उसकी पत्नी ने म्यूजिक सिस्टम पर उसे चलाकर सार्वजनिक किया है। इस साजिश में पड़ोसी दंपती समेत पांच लोगों को शामिल बताया है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
संतोष यादव पुरानी छावनी थाना टीआइ
Updated on:
19 Aug 2026 06:48 pm
Published on:
19 Aug 2026 06:41 pm
