ग्वालियर

ऐश्वर्य के देवता शुक्र आज वृश्चिक से धनु राशि में करेंगे प्रवेश, कीर्तिमान बनाएगी सर्दी

ऐश्वर्य के देवता शुक्र ग्रह 20 दिसंबर शनिवार को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनिवार सुबह 7.45 बजे वह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

2 min read
Dec 20, 2025
राशि परिवर्तन

ग्वालियर. ऐश्वर्य के देवता शुक्र ग्रह 20 दिसंबर शनिवार को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनिवार सुबह 7.45 बजे वह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु बृहस्पति की राशि है। एक ओर जहां बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं, वहीं शुक्र देव राक्षसों के गुरु माने जाते हैं। ये परस्पर एक दूसरे का आदर-सत्कार भी करते हैं, लेकिन आंतरिक रूप से शत्रु भाव भी रखते हैं। यही वजह है कि शुक्र देव शीतलता का प्रभाव बढ़ाएंगे, यानी अगले एक माह तेज सर्दी पड़ेगी। शुक्र ग्रह अभी तक मंगल शासित वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे थे।

प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय

धनु राशि में शुक्र होने से धर्म, अर्थ और काम ये तीन पुरुषार्थ सफल होते हैं। शुक्र के प्रभाव से बड़े सामाजिक कार्य पूरे हो सकते हैं। धनु राशि में शुक्र के आने से प्रशासनिक और राजनीतिक मामलों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा कहा जाता है। वहीं शुक्र के राशि परिवर्तन से कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। सुख-सुविधाएं, यात्राएं और सुख संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।

महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा

ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने बताया कि शुक्र 13 जनवरी तक धनु राशि में स्थित रहेंगे, इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और मंगल पहले से ही धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे यह ग्रह योग अधिक प्रभावशाली समझा जा रहा है। ये ग्रह गोचर सभी राशियों के जातकों पर असर डालेगा। महिला वर्ग का वर्चस्व बढ़ेगा। मौसम में बदलाव होगा, यह शीतला का प्रतीक है, इसलिए इन 25 दिनों में सर्दी का नया कीर्तिमान बन सकता है। यानी अगले एक महीने में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

शुक्र अभी अस्त, पर शुभता रहेगी

15 दिसंबर से शुक्र ग्रह अस्त अवस्था में हैं और 2 फरवरी को वह पुन: उदित होंगे। अस्त होने के कारण प्रभाव में कुछ कमी होगी, पर शुभता रहेगी।

राशियों पर ये पड़ेगा असर

-मेष: भाग्य मजबूत, उच्च शिक्षा लाभ
-वृषभ: वित्तीय उतार-चढ़ाव, प्रेम आकर्षण बढ़ेगा।
-मिथुन: वैवाहिक मधुरता, पार्टनरशिप से लाभ होगा।
-कर्क: नौकरी अनुकूल, स्वास्थ्य में सावधानी बरतनी होगी।
-ङ्क्षसह: संतान से शुभ समाचार, विद्यार्थी को लाभ मिलेगा।
-कन्या: मान-सम्मान, मांगलिक वातावरण, भूमि, भवन क्रय-विक्रय।
-तुला: भाई-बहन, अधीनस्थ सहयोग, धार्मिक रुचि, शिक्षा लाभ।
-वृश्चिक: वाणी प्रभावशाली होगी।
-धनु: आत्म विश्वास, मान-सम्मान, पार्टनरशिप लाभ।
-मकर: अचानक खर्च, स्वास्थ्य सुधार।
-कुंभ: विद्यार्थी लाभ, अवार्ड योग।
-मीन: कार्यक्षेत्र मान-सम्मान, वाहन लाभ होगा।

Updated on:
20 Dec 2025 05:53 pm
Published on:
20 Dec 2025 05:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर