MP Weather Update: जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है, जिसकी वजह से हवा में नमी नहीं आ रही। इसलिए तापमान बढ़ गया है।
MP Weather Update: एमपी में राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से शहर का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। इससे हीटवेव जैसी स्थिति रही। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। पहली बार लगा कि गर्मी आ गई।
इसके अलावा रात का तापमान भी बढ़ गया, जिससे रात में भी ठंडक कम रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दिन का तापमान बढ़ सकता है, जिससे 18 जिलों में हीटवेव की भी दस्तक हो सकती है।
दरअसल जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है, जिसकी वजह से हवा में नमी नहीं आ रही। राजस्थान में तापमान बढ़ गया है। बुधवार को हवा का रुख राजस्थान की ओर से रहा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से शहर का मौसम बदल गया। सुबह 9 बजे के बाद गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली।
दिन गुजरने के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में एसी व कूलर चलाने की स्थिति बन गई है। धीरे-धीरे एसी भी चालू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ज्ञात हे कि 2024 में 29 मार्च को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
-राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ गया है। इससे ग्वालियर चंबल संभाग भी प्रभावित हो गया है। अरब सागर से नमी भी नहीं आ रही है, जिससे बादल छा सके।
-सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। दोपहर बाद जमीन भी तपने लगी है। हवा गर्म होने की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा है।