मानसून ट्रफ लाइन दक्षिण भारत की ओर खिसक गई। इस कारण बारिश थम गई। इससे अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सामान्य 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मानसून ट्रफ लाइन दक्षिण भारत की ओर खिसक गई। इस कारण बारिश थम गई। इससे अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सामान्य 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दिन में उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। फिर से बारिश का इंतजार करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 18 अगस्त को नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके विकसित होने पर मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति में आएगी। 20 से 25 अगस्त के बीच फिर से मध्यम बारिश की संभावना बनेगी।
दरअसल गुरुवार-शुक्रवार को मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई से दक्षिण भारत की ओर खिसकी थी। इसके असर से शहर में झमाझम बारिश हुई थी और 78 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। औसत बारिश 1171.3 मिलीमीटर पहुंच गई। 29 मिलीमीटर पानी बरसने पर औसत का कोटा 1200 मिलीमीटर पहुंच जाएगा। अगस्त के अंत तक इसकी पूर्ति हो सकती है। क्योंकि 20 से 25 अगस्त के बीच बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत में सिस्टम नहीं
- कम दबाव का क्षेत्र की वजह से मानसून ट्रफ का पूर्वी हिस्सा आंध्र प्रदेश के पास है। पश्चिमी हिस्सा जैसलमेर के पास है। बैतूल से होते हुए गुजर रही है। चक्रवातीय घेरा गुजरात के पास बना हुआ है। एक अन्य ट्रफ लाइन महाराष्ट्र से होते हुए गुजर रही है।
-उत्तर भारत में बारिश कराने वाला कोई सिस्टम नहीं है। इस कारण बादल नहीं छा रहे हैं और न बारिश हो रही है।
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 27.0
08:30 29.4
11:30 33.0
14:30 34.6
17:30 34.2