ग्वालियर

पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को मारी गोली

पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को मारी गोली
2 min read
Jul 02, 2018
man gun shot
पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को मारी गोली

ग्वालियर। देवगढ़ थाना क्षेत्र के डाबरपुरा गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर नामजद आरोपी ने बारह बोर की बंदूक से गोली मारकर युवक पर जानलेवा हमला किया। घटना रविवार की दोपहर की है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती गोरेलाल (28) पुत्र तहसीलदार सिकरवार निवासी डाबर पुरा मौजा नंद पुरा ने बताया कि दो साल पहले भतीजी की शादी के लिए मुकेश सिकरवार ने एक लाख 80 हजार रुपए लिए थे। लेकिन मुकेश सिंह ने पैसे नहीं लौटाए।

गांव में पंचायत हुई उसमें तय हुआ था कि जब तक पैसे नहीं आते हैं तब तक मुकेश सिंह की कुछ जमीन चिन्हिंत की गई, उसको गोरेलाल जोतेगा। रविवार को मुकेश सिंह, इंस्पेक्टर सिंह सहित सात आठ लोगों ने इस बात का विरोध किया कि खेत नहीं जोतोगे,

गोरेलाल जब खेत जोतने की जिद करने लगा तो आरोपी मुकेश सिंह ने बारह बोर की बंदूक से गोली मारकर जान लेवा हमला किया। गोरेलाल के शरीर में कई जगह बंदूक के छर्रे लगे हैं। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

की जाएगी सख्त कार्रवाई
युवक के परिजनों ने बताया कि गोरेलाल के शरीर में कई जगह बंदूक के छर्रे लगे हैं। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रही है जो भी आरोपी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
02 Jul 2018 03:10 pm