हनुमानगढ़

युवक के साथ सरेआम हुआ था ये सब .. आहत होकर नहर में लगाई छलांग, मौत

युवक के साथ सरेआम हुआ था ये सब .. आहत होकर नहर में लगाई छलांग, मौत
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 3:30 AM IST
छलांग
छलांग

हनुमानगढ़/टिब्बी.

कस्बे के मुख्य बाजार में भगत सिंह चौक के पास पिछले बुधवार को एक युवक के साथ मारपीट करने तथा उसके मोटरसाइकिल में आग लगाकर युवक को उसमें झोंकने के प्रयास से आहत हुए पीडित युवक का शव घटना के छह दिन बाद मंगलवार शाम को इंदिरा गांधी नहर मुख्य नहर में बरामद हुआ। फिलहाल माना जा रहा है कि युवक ने आहत युवक ने नहर में छलांग लगाई है।

सरेआम मारपीट की

रत्ताखेडा निवासी बंसीलाल पुत्र धारूराम मेघवाल के साथ पिछले बुधवार को कस्बे के मुख्य बाजार में तीन चार युवकों ने सरेआम मारपीट की थी तथा बाद में उसे जलाने के उद्देश्य से उसके मोटरसाइकिल को आग लगाकर बंसीलाल को उसमें झोंकने का प्रयास किया था लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीचबचाव कर पुलिस को सूचना दी थी।

युवक के घर में मच गया कोहराम

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडित युवक बंसीलाल को उसके घर पहुंचाया जब कि आरोपित युवकों को पाबंद कर छोड़ दिया। मारपीट से आहत बंसीलाल गुरूवार सुबह से अपने घर से गायब था तथा उसके परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इंदिरा गांधी नहर में उसकी तलाश के दौरान मंगलवार को लखूवाली हैड से आगे नहर में उसका शव तैरता मिला जिसके बाद मौके पर पहुंची टिब्बी पुलिस ने नहर से शव निकलवाया। घटना के बाद से युवक के घर में कोहराम मच गया है।


आरोपित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मामले की जांच कर रहे एसआई हुकुम चंद के अनुसार नहर से बंसीलाल का शव बरामद किया गया है तथा उसे हनुमानगढ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है जिसका बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थानाधिकारी सुभाष चंद्र कच्छावा के अनुसार मृतक युवक बंसीलाल के पिता धारूराम ने परिवाद देकर आरोपित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस दो युवको को राउंडअप कर लिया है।

Published on: