हनुमानगढ़

सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर सामाजिक संगठनों को किया सम्मानित

-यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन सोमवार को टाउन यातायात पुलिस थाने में हुआ।

2 min read

हनुमानगढ़.

यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन सोमवार को टाउन यातायात पुलिस थाने में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल, विशिष्ट अतिथि एएसपी हरिराम चौधरी, उपखंड अधिकारी सुरेंद्र पुरोहित, बेबी हैप्पी मॉडर्न डिग्री कॉलेज निदेशक तरुण विजय, कृउमस चेयरमैन रामेश्वर चांवरिया, समाजसेवी सुमन चावला, भाजपा युवा मोर्चा जयपुर संभाग प्रभारी देवेंद्र पारीक, बार संघ अध्यक्ष मनेष तंवर, फतेह मोहम्मद टाक, एडवोकेट विजय सिंह चौहान थे। कार्यक्रम में बच्चों ने अतिथियों के तिलक लगाकर व स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था व स्कूलों की ओर से सहयोग करने पर सम्मानित किया गया। मंच संचालन गिरिराज शर्मा ने किया।


बच्चों ने निकाली रैली
रावतसर.

29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को रोड सेफ्टी प्रभारी गोपीरावण के नेतृत्व में बच्चों ने रैली निकाली। उपखण्ड कार्यालय के आगे आईएएस लोकबन्धू व एसआई मोहनलाल ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने हाथों में सलोगन लिखी तखतियां लेकर हाइवे पर सुरक्षित सफर के नारे लगाते हुए नोहर तिराहे तक पहुंचे। इस मौके पर बच्चों ने वाहन चालकों को सुरक्षित सफर के नियम बताए।

रोड सेफ्टी ईंचार्ज गोपीरावण ने दुर्घटना के बाद परिवार पर गुजरने वाली परिस्थितियों के बारे में बताया। यातायात प्रभारी हेमराज कस्वां ने वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अंकित कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार, विजय सिंह आदि मौजूद थे।


नियमों की दी जानकारी
नोहर.

एंजल पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर तहसीलदार जय कौशिक , थानाधिकारी रणवीर सांई, यातायात पुलिस प्रभारी कृष्ण सहू, संस्था निदेशक शशि माहेश्वरी, प्रिंसिपल मोना तनेजा, समाजसेवी हनुमान व्यास, कर सलाहकार कन्हैयालाल मित्रुका, गोपाल तिवाड़ी आदि मौजूद थे।


रैली निकालकर किया जागरूक
टिब्बी.

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को तलवाड़ाझील में पुलिस के सहयोग से स्कूली बच्चों ने गांव में जनजागरूकता रैली निकाली। गांव के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय से थाना प्रभारी रघुवीर सिंह, भाजपा नेता दलीप सिंह राठौड़, ओमप्रकाश जांदू, मांगीलाल चाचान व व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुभाष बालासरिया ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान थानाधिकारी ने बच्चों को सड़क पर आवागमन करने तथा नाबालिगों के वाहन नहीं चलाने सहित अनेक नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर जगमालसिंह, किरण व्यास, वीरेन्द्र कुमार, राजू जांदू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Published on:
01 May 2018 11:56 am
Also Read
View All