हनुमानगढ़

उद्योगपतियों ने कहा, अफसरों की कार्यशैली ठीक नहीं, बदलने की जरूरत

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
less than 1 minute read
hmh
उद्योगपतियों ने कहा, अफसरों की कार्यशैली ठीक नहीं, बदलने की जरूरत

उद्योगपतियों ने बताई समस्याएं
हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर हनुमानगढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हनुमानगढ़ ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता को रीको औद्योगिक क्षेत्र भाग प्रथम व द्वितीय में लाइट की व्यवस्था खराब होने के संबंध में अवगत करवाया। अध्यक्ष शिवरतन खडग़ावत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार रीको औद्योगिक क्षेत्र भाग प्रथम व द्वितीय हनुमानगढ़ के करीब 1 माह से कोई दिन ऐसा नहीं जिस दिन 4 ट्रिपिंग लम्बी अवधि तक जारी रहती है। जबकि उद्योग धंधे मंदी की मार पहले से ही झेल रहे हैं। उद्योगपति विद्युत की अघोषित कटौती का सामना कर रहे हंै। अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली से उद्योगपति नाराज दिखे। उद्योगपतियों ने विद्युत समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की।
डिस्कॉम कार्यालय में संवेदनशील अधिकारियों को लगाने की मांग की। विद्युत समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अगो आंदोलन की चेतावनी दी। एसोसिएशन अध्यक्ष शिवरतन खडग़ावत, हमेन्द्र चमडिय़ा, विवेक बिहाणी, जलन्धर सिंह बराड़, उमाशंकर अग्रवाल, कश्मीर तायल व अन्य उद्यमी मौजूद थे।

Published on:
28 Jan 2019 09:38 pm