हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में कुल्हाड़ी से युवक की नृशंस हत्या, शादीशुदा था मृतक

उप तहसील ढाबां में एक युवक की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2017, 12:14 PM IST
murder

संगरिया (हनुमानगढ़) । उप तहसील ढाबां में एक युवक की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसे उसके भाई की दुकान के बाहर मरणासन्न हाल में छोडक़र फरार हो गए। दुकान पड़ोसी व रिश्तेदार घायल को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस में लेकर संगरिया अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर थाना प्रभारी मोहरसिंह पूनिया, एएसआई शक्तिसिंह, रीडर भूपसिंह, कांस्टेबल शैतानसिंह व सुखचरणसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई जनों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू की है। एएसआई शक्तिसिंह ने बताया कि गांव ढाबां के वार्ड चार निवासी राजेंन्द्र सिंह (28) पुत्र मोहनसिंह मजहबी सिख बस स्टैंड के पास हरदेव सिंह के घर में बनी दुकान किराए पर लेकर हेयर सैलून चलाता था।

लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया

शाम को करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों के साथ उसका झगड़ा हुआ। झगड़ा कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया और आरोपितों ने उसे कुल्हाड़ी व डंडे से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। उधर, नगराना में कबड्डी मैच खेलकर पहुंचे मृतक के भाई इंद्रजीतसिंह ने आरोप लगाया कि ग्रामीण बब्बू (27) पुत्र इंद्राज मजहबी सिख व अन्य कुछ लोगों ने उसके बड़े भाई राजेंद्रसिंह को कुल्हाड़ी व लकड़ी के बत्तों से मुंह व सिर पर गंभीर चोटें मारी। इससे वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया। उसे पड़ोसी दुकानदारों ने संभाला। मृतक शादीशुदा था। उसके दो वर्ष का पुत्र है। वह अपनी पत्नी-बच्चों, पिता मोहनसिंह, मां कमला व भाई इंद्रजीत के साथ रहता था।

Published on:
Also Read
View All