26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के साथ खेल रही थी,पडौसी उठा ले गया जंगल में, फिर कर दिया ऐसा काम कि सोच नहीं सकते.

अपहरण व ज्यादती के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया । बालिका के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में संदेह व्यक्त किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 26 Dec 2017, 5:14 PM IST

Blind murder cases in rajasthan,Special murder cases in rajasthan,Murder cases in baran,Open and shut murder cases in baran,Baran police murder cases,Rajasthan patrika,Baran patrika,Latest news in baran,

murder

बारां. मोठपुर थाना क्षेत्र के करजूना गांव में तीन दिन पहले करीब आठ वर्षीय बालिका का अपहरण व ज्यादती करने के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ बालिका के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में संदेह व्यक्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपित सोनू वाल्मीकि बालिका का पड़ोसी है। इससे पहले सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीके स्वर्णकार, अटरू के पुलिस उपाधीक्षक रणविजय सिंह , सब इंस्पेक्टर आशा रानी बारहट ने भी मोठपुर पहुंच कर जानकारी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वर्णकार ने बताया कि थाना प्रभारी दलपत सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच व घटना की तस्दीक के बाद आरोपित सोनू को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
Read more : मशीन का बारहवां, सुना है आपने,बारां अस्पताल यह करने जा रहा है......

यह था मामला
पुलिस के अनुसार 22 दिसम्बर दोपहर को करजूना गांव में करीब आठ वर्षीय बालिका उसके भाई-बहन के साथ खेल रही थी। उसके माता-पिता किसी के खेत पर मजदूरी पर गए हुए थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति बालिका को उठाकर करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल में ले गया। ज्यादती करने के बाद उसे वहीं छोड़ गया। बाद में छोटे बच्चों ने माता-पिता को जानकारी दी तो बालिका गांव के बाहर खाळ के समीप मिली। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बालिका को कोटा ले जाया गया था। वह अब घर पर ही है।

Read more ;प्रेमी संग कर रही थी ऐसा काम ,पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो महिला ने दिखा दिया कारनामा...

शाहाबाद में खेलकूद प्रतियोगिता आज से
शाहाबाद. सहरिया विकास परियोजना द्वारा जिले के विद्यालयों और आवासीय विद्यालयों के अध्ययरनरत बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता शाहाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में मंगलवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता का समापन 28 दिसम्बर को होगा। प्रतियोगिता में सफल प्रतियोगियों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
बालकों की प्रतियोगिताएं स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में और बालिकाओं की प्रतियोगिताएं राजकीय जनजाति कन्या आवासीय विद्यालय में होगी। अतिरिक्त कलक्टर हनुमान सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के ठहरने की व्यवस्था आयोजन स्थल पर की गई है।