इस घटनाक्रम से पहले कृषि विभाग में भी प्रशासनिक बदलाव किया गया था। जारी आदेश के अनुसार, जिला मुख्यालय पर कृषि विभाग (विस्तार) में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात राजेश विजय को इस पद से हटाकर 'आत्मा' (कृषि विस्तार विभाग की विंग) में लगाया गया, जबकि सहायक निदेशक धनराज मीणा को संयुक्त निदेशक का कार्यभार सौंपा गया। फिलहाल, छबड़ा थाने में दर्ज मुकदमे के मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। जांच के बाद ही आरोपों और मामले से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।