पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे रामपुरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुआ। इस दौरान एक ट्रेलर बारां की तरफ जा रहा था। ट्रेलर का नंबर RJ09GD4757 बताया गया है। इसी दौरान सड़क किनारे डिवाइडर के पास खड़े युवक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भंवरगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को भंवरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जानी है।