24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : पहले साथ में बैठकर की शराब पार्टी, फिर सरपंच के भाई सहित तीन लोगों ने युवक को उतार दिया मौत के घाट

सरपंच के भाई सहित तीन आरोपित गिरफ्तार, 48 घंटे में ही कर दिया वारदात का पर्दाफाश
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 27 Dec 2017, 12:01 PM IST

banswara latest news

बांसवाड़ा. कलिंजरा थाना क्षेत्र के घोटियाआंबा मंदिर से महज कुछ मीटर की दूरी पर खाई में गत 24 दिसम्बर मिले युवक के शव के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वारदात में पुलिस ने आरोपित सरपंच के भाई सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मामूली कहासुनी में युवक की हत्या की कर डाली। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि बोरवट निवासी अरविंद रावल उर्फ कालू (25) पुत्र गौतम जोगी की हत्या के आरोप में सरपंच के भाई आंबापुरा थाना इलाके के रतनपुरा गलिया निवासी रूपलाल उर्फ रूपा (20) पुत्र रमण डिण्डोर तथा मांगीलाल उर्फ मांगू (23) पुत्र मकना डिण्डोर व सोहन पुत्र (35) पुत्र अमरा डिण्डोर को गिरफ्तार किया है।

एसपी ने बताया कि हत्या का राजफाश् करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह, पुलिस उप अधीक्षक वीराराम, कुशलगढ़ डिप्टी बृजराज सिंह सीआई रविन्द्र सिंह एवं आंबापुरा थाना प्रभारी पूनाराम की टीम का गठन किया। इस टीम ने जब अनुसंधान शुरू किया तो पुलिस के समक्ष कुछ बिंदू सामने आया। साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि शाम को अरविंद ने यहां शराब पार्टी की थी।

ऐसे चला पुलिस का अनुसंधान

एएसपी जयपाल और डिप्टी वीराराम ने बताया कि पुलिस टीम के अधिकारियों व जवानों ने घोटिया आम्बा मन्दिर व आस-पास के क्षेत्र की गहनता से रैकी की। सादा वस्त्रों में कई ग्रामीणों व बच्चों से पूछताछ की गई। इसके अलावा आस-पास की शराब की दुकानों पर 23 दिसंबर को इस रास्ते से आवागमन करने वालों के बारे में गोपनीय जानकारी जुटाई। इसमें तीनों आरोपितों के नाम सामने आए। इसके अलावा इन तीनों की गतिविधियां भी संदिग्ध दिखाई पड़ी। ये वारदात के दिन से घर से भी गायब थे। पुलिस ने आरोपितों के परिजनों से पूछताछ की तो वे भी किसी भी बात का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद क्षेत्र के जंगलों में दबिश दी तो तीनों आरोपितों को वहीं से दबोच लिया गया। जब तीनों से पूछताछ की गई तो वे फूट पड़े और वारदात करना स्वीकार कर लिया।

यूं पहुंची पुलिस तह तक

इस पूरी वारदात के खुलासे में पुलिस कर्मियों की मेहनत रंग लाई पुलिस सूत्रों के अनुसार अरविंद की साढ़े आठ बजे बात होने के बाद एवं उससे पहले उसके मोबाइल की लोकेशन तीन किलोमीटर के एरिया की थी। इससे पुलिस को पता था कि उसको यहीं मारा गया है। इसके अलावा और भी उसकी किसी से बात नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अफसरों को इस काम में लगाया। इन्होंने वारदात स्थल के आस पास प्रत्येक घर एवं वहां के सभी बदमाश, शराब कारोबारी, बच्चों एवं महिलाओं से इस बारे में पूछताछ की। तभी कुछ लोगों ने रात साढ़े ग्यारह बजे पानी पीने की बात बताई। साथ ही एक जने ने एक युवक की पहचान भी बताई। इस पर पुलिस को सुराग मिला तो कड़ी से कड़ी मिलती चली गई।

दो सौ मीटर तक घसीटा, फिर खाई में पटका

एसपी ने बताया कि गड़ा गांव में तीनों शराब पी रहे थे तभी शाम छह बजे के करीब अरविन्द रावल मोटर साईकिल लेकर वहां पहुंचा। उसने भी वहां शराब का सेवन किया। उस समय अरविंद की बाइक पर पीछे एक बैग रखा हुआ था, जिसे लालच में आकर आरोपितों ने कब्जे कर लिया। बैग की बात पर अरविन्द रावल व तीनों अपराधियों के बीच धक्का मुक्की हुई। अरविंद जब अपना टूल बैग मांगने लगा तो आरोपितों ने उसे मारने की ही योजना बना ली। इसके लिए तीनों आरोपित अरविंद को घोटियाआंबा मंदिर तक उसे बातों में उलझाकर लेकर आए। इसके बाद जैसे ही घाटी तक पहुंचे आरोपितों ने अरविंद पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। इसमें अरविंद बुरी तरह लहूलुहान हो गया और वहीं गिर पड़ा। आरोपितों यह सब करने के बाद भी रहम नहीं आया।

डिप्टी वीराराम ने बताया आरोपितों ने अरविंद को लहूलुहान अवस्था में करीब 200 मीटर तक घसीटा। इसके बाद गहरी खाई में पटक दिया, जिससे उसके कपड़े भी खुल गए। इसके बाद अरविन्द की मोटर साइकिल एक किलोमीटर दूर गहरे नाले में डाल दी। आरोपितों ने अरविन्द की जेब से 3650 रुपए और मोबाइल भी निकाल लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से बैग, चाकू, नकदी तथा मोबाइल बरामद कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग