हनुमानगढ़

लापता की लाश लेकर आए घर, कभी हर्ट अटैक तो कभी बताई फांसी से मौत, परिजनों ने पांच पर कराया हत्या का मामला

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2019, 1:23 PM IST
hanumangarh crime story
लापता की लाश लेकर आए घर, कभी हर्ट अटैक तो कभी बताई फांसी से मौत, परिजनों ने पांच पर कराया हत्या का मामला

लापता की लाश लेकर आए घर, कभी हर्ट अटैक तो कभी बताई फांसी से मौत, परिजनों ने पांच पर कराया हत्या का मामला
- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
- पांच जनों पर हत्या का मामला दर्ज
- मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
हनुमानगढ़. कई बरस से लापता युवक की लाश लेकर कुछ जने उसके घर पहुंचे। परिजनों को भी हर्ट अटैक से तो कभी फांसी लगाने से युवक की मौत होने की बात कही। इससे मृतक के परिजनों का लाश लेकर आए लोगों पर संदेह गहरा गया। इसके बाद वे शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तथा टाउन पुलिस को सूचना दी। फिर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत को लेकर टाउन थाने में पांच जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार रघुवीर बावरी पुत्र सोहनलाल बावरी निवासी बीआरडब्ल्यू, तलवाड़ा झील ने शनिवार को रिपोर्ट दी कि उसका भाई विनोद बावरी (25) पिछले तीन-चार वर्ष से गायब था। उसकी कोई खबर परिजनों को नहीं थी। आरोपित काशीराम पुत्र कान्हाराम बावरी, उसके पुत्र रत्तीराम बावरी व सुरेश बावरी सभी निवासी तीन बीआरडब्ल्यू, शंकरलाल व उसका पुत्र कमल निवासी गुरुसर शनिवार को गाड़ी में विनोद का शव लेकर पहुंचे। आरोपितों ने विनोद की मौत को लेकर कई बार बात बदली। कभी कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो कभी कहा कि उसे दिल का दौरा पड़ गया। आरोपितों से उनके परिवार की कई बरसों से रंजिश भी चल रही थी। इसको लेकर उनका कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इसी रंजिश के चलते आरोपितों ने मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी।
मेडिकल रिपोर्ट में फांसी
मेडिकल बोर्ड की जांच में फांसी (हैंगिंग) लगने की बात सामने आई है। यद्यपि जहर आदि की पड़ताल के लिए विसरा लेकर उसे एफएसएल जांच के लिए भिजवाया जाएगा। मृतक के हाथों पर हल्की चोट के निशान भी मिले हैं। एफएसएल जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Published on:
Also Read
View All