हनुमानगढ़

‘किसानों को लाभ दिलाना है मंशा..

- नुकेरा में ग्रामीणों से बोले सहकारिता मंत्री
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 5:43 PM IST
farmer related news in one click
farmer related news in one click

संगरिया. सहकारिता मंत्री अजयसिंह क्लिक ने अपने ससुराल गांव नुकेरा में मंगलवार सुबह हुई सभा दौरान ग्रामवासियों से कहा कि किसानों को लाभ दिलाना सरकार की मंशा है। किसान कतई ना घबराएं। किसान लाभान्वित हो रहे हैं। जब हम अच्छा काम कर रहे हैं तो हमें घबराने की जरुरत नहीं है, कोई भी जांच के लिए पार्टी आ जाए। ग्रामीणों के सजग होकर रुचि लेने पर आज सहकारिता विभाग में जागरुकता आई है। सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के किसानों को अधिकाधिक लाभ मिले।

उन्होंने दो माह बाद फिर से आने पर अपनी समस्याएं उन्हें बताने का आग्रह किया ताकि निराकरण हो सके। वहीं मंत्री ने सहकारिता विभाग की अनेक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने जरुरतमंद किसान को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने सहित बीमा से वंचित नहीं रहने देने के निर्देश व्यवस्थापक को मौके पर दिए। इससे पूर्व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ माल्यार्पण कर ग्रामीणों ने मंत्री का अभिनंदन किया।

सरसों-चना का करोड़ों बकाया, किसानों में रोष, मिले भुगतान
संगरिया. समर्थन मूल्य पर सरसों व चना खरीद का भुगतान नहीं होने जहां किसानों में रोष व्याप्त है। वहीं व्यापारियों ने भुगतान कराने की मांग सहकारिता मंत्री, सीएम व विभागीय अधिकारियों से की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण जैन ने इन्हें सौंपे ज्ञापन में कहा कि राजफैड ने संगरिया क्रय विक्रय सहकारी समिति के जरिए समर्थन मूल्य पर किसानों से सीधे सरसों एवं चना की खरीद की। किसानों के खाते में आरटीजीएस से 30 अप्रेल के बाद भुगतान नहीं हुआ।

दो जून तक 559 किसानों से चना खरीद बदले 30 अप्रेल तक 259 को भुगतान मिला है। 300 किसानों का 2 करोड़ 83 लाख 49,200 रुपए बाकी हैं। इसी तरह से 1844 किसानों से सरसों खरीद हुई जिनमें ३० अप्रेल तक 494 को भुगतान मिला है। जबकि 1350 किसानों का 16 करोड़ 77 लाख 62 हजार रुपए भुगतान बकाया है।

Published on:
Also Read
View All