हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ की फैक्ट्री में भीषण आग, पलभर में करोड़ों का नुकसान, लपटों से इलाके में हड़कंप

Hanumangarh Factory Fire: रावतसर के चक 23 डीडब्ल्यूडी स्थित एक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए का नरमा, रुई और बिनोला जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

less than 1 minute read
जलकर राख हुआ करोड़ों का माल। फोटो- पत्रिका

रावतसर। निकटवर्ती चक 23 डीडब्ल्यूडी में स्थित एक इंडस्ट्रीज में रविवार रात करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए का नरमा, रुई और बिनोला जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग दो बजे फैक्ट्री में खुले में पड़े नरमे और रुई में आग लग गई। भयंकर रूप से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री संचालक जय नारायण शर्मा मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें

भाजपा नेत्री वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार कांड में चौंकाने वाला खुलासा, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

करोड़ों रुपए का माल जलकर राख

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक दमकल पहुंची, तब तक करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।

दूर-दूर तक धुएं का गुबार

फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 2300 क्विंटल नरमा, लगभग 2000 गांठें रुई और करीब 1000 बोरी बिनोला पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आसपास के ग्रामीण भी धुएं का गुबार देखकर मौके पर पहुंच गए। आर्थिक दृष्टि से यह नुकसान बेहद बड़ा बताया जा रहा है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि वास्तविक आकलन जांच और स्टॉक वेरिफिकेशन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संबंधित विभाग ने मौके का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Fourlane Project: सांवलिया सेठ की राह होगी और आसान, यहां बन रही फोरलेन रोड, भूमि पूजन हुआ

Also Read
View All

अगली खबर