हनुमानगढ़

हनुमानगढ़: महंगाई के खिलाफ रसोई गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंची जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, किया प्रदर्शन

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख मुकेश कुमार व जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ रहे दाम पर रोष व्यक्त किया।  
2 min read
हनुमानगढ़: महंगाई के खिलाफ रसोई गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंची जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, किया प्रदर्शन
हनुमानगढ़: महंगाई के खिलाफ रसोई गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंची जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़: महंगाई के खिलाफ रसोई गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंची जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, किया प्रदर्शन
हनुमानगढ़. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख मुकेश कुमार व जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ रहे दाम पर रोष व्यक्त किया। जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल तो गैस सिलेंडर हाथ में लेकर प्रदर्शन स्थल तक पहुंची। एसडीएम कपिल यादव को सभी ने मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आमजन का जीना दुर्भर कर दिया है। महंगाई इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अब वाहनों में पेट्रोल व डीजल भरवाना भी मुश्किल हो रहा है। इनके भाव शतक मारने लगे हैं। वहीं रसोई गैस सिलेंडर भी दिनोंदिन महंगा हो रहा है। जिला प्रमुख कविता मेघवाल, विनोद गोठवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी आदि मौजूद रहे।
यहां निकाली पदयात्रा
हनुमानगढ़. किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। प्रदेश कमेटी के निर्देश पर सभी जिलों में पदयात्रा निकालने का कार्यक्रम था। इसी क्रम में शनिवार को जिला मुख्यालय पर पदयात्रा निकाली गई। विधायक चौधरी विनोद कुमार तथा जिला प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। चक ज्वाला सिंह वाला होते हुए स्टार सिटी, गोल्डन सिटी होकर भगत सिंह चौक पर पदयात्रा समाप्त हुई। जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत सिंह चंदड़ा, पीलीबंगा से विनोद गोठवाल, नोहर विधायक अमित चाचाण, पूर्व उप जिला प्रमुख शबनम गोदारा, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, सभापति गणेश बंसल, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पीलीबंगा चैयरमेन सुखचैन सिंह रमाना, बलविंदर सिंह बरोड़, भूपेंद्र चौधरी, उपसभापति अनिल खीचड़, पार्षद सुमित रिणवा, मनीष धारणियां, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, पूर्व प्रधान जयदेव भिडासरा, पूर्व उप प्रधान अमर सिंह सिहाग, पार्षद मनोज सैनी, एडवोकेट मोहम्मद मुश्ताक जोइया, मनोज बड़सीवाल, पार्षद गुरदीप सिंह चहल, सौरभ राठौड़ आदि मौजूद रहे।

Published on:
20 Feb 2021 06:35 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति