हनुमानगढ़

अवैध हथियार बनाने के मामले में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. चक 35 एसएसडब्ल्यू स्थित ढाणी में अवैध हथियार बनाने के मामले में छह माह से फरार हिस्ट्रीशीटर को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
अवैध हथियार बनाने के मामले में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
अवैध हथियार बनाने के मामले में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अवैध हथियार बनाने के मामले में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
- छह माह से चल रहा था फरार
हनुमानगढ़. चक 35 एसएसडब्ल्यू स्थित ढाणी में अवैध हथियार बनाने के मामले में छह माह से फरार हिस्ट्रीशीटर को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद सिंह उर्फ बब्बू (30) पुत्र पूर्णसिंह धालीवाल निवासी ढाणी चक 32 एसएसडब्ल्यू पीएस हनुमानगढ़ टाउन को रोही सहजीपुरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सदर पुलिस थाने का टॉप टेन वांटेड में शामिल था। जिला पुलिस अधीक्षक ने उस पर 2000 रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
सदर थाना प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि 22 अगस्त 2020 को चक 35 एसएसडब्ल्यू रोही सहजीपुरा में जसकरण सिंह उर्फ जस्सा के खेत में बनी ढाणी में अवैध हथियार बनाने का कारखाना संचालित करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां से एक एयर गन, एक 315 बोर जिंदा कारतूस, एक 12 बोर खाली कारतूस, देशी पिस्तौल की तीन बैरल, तीन ट्रिगर, तीन हैम्मर, तीन लोहे की कमाणी तथा अन्य सामग्री व औजार बरामद किए थे। मौके से ढाणी मालिक जसकरण सिंह पुत्र भगवान सिंह मुंदडिय़ा तथा गुरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र नक्षत्र सिंह निवासी फतेहगढ़ पुरुषोत्तमबास व गंगाजल उर्फ गंगला पुत्र लालचंद निवासी गंगागढ़ को गिरफ्तार किया गया। जबकि चंदसिंह उर्फ बब्बू तथा पिस्तौल बनाने वाला कारीगर सुखदेव सिंह उर्फ कालासिंह सिकलीगर पुत्र जुझार सिंह उर्फ दीदार सिंह निवासी वार्ड 34, सिकलीगर मोहल्ला टाउन मौके से फरार हो गए थे। 25 अगस्त 2020 को कालासिंह सिकलीगर को गिरफ्तार कर लिया गया। टाउन थाने के हिस्ट्रीशीटर चन्दसिंह उर्फ बब्बू की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर तलाश जारी रखी। बुधवार रात चंदसिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ के बाद गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल राजाराम स्वामी, कांस्टेबल अनिल, गंगाबिशन व मनोज शामिल रहे।

Published on:
18 Feb 2021 10:02 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति