हनुमानगढ़

डीएलपी माइनर टूटी, किसानों की बारियां पिटी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
less than 1 minute read
nahar
डीएलपी माइनर टूटी, किसानों की बारियां पिटी


हनुमानगढ़. भाखड़ा खंड प्रथम की एमजेडी नहर की डीएलपी माइनर में गुरुवार देर रात को कटाव आने से आसपास के किसानों के खेत में पानी घुस गया। इससे फसलें जलमग्न हो गई। सूचना मिलने पर अधिकारी व किसान मौके पर पहुंचे और मिट्टी डालकर कटाव को बंद करने का प्रयास किया। शुक्रवार दोपहर तक कटाव को पाटने का काम जारी रहा। किसानों का कहना है कि गुरुवार को ही नहर खुली थी, लेकिन कटाव आने से किसानों की बारी पिट गई। उक्त बारी की भरपाई नहीं होती है तो किसानों की फसलें खराब हो जाएगी। जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष महेंद्र भांभू, किसान सुनील मूंड, एडवोकेट इंद्राज मूंड,भूकर सिंह आदि ने पिटी बारी की एवज में किसानों को सिंचाई पानी की भरपाई करने की मांग की। बताया जा रहा है कि नहर में आंधी के कारण पेड़ गिरकर पड़ गए। टहनियां पुलिया में फंस गई। जिसके कारण नहर ओवरफ्लो होकर टूट गई। एक्सईएन रामाकिशन ने बताया कि कटाव बंद करके नहर में पानी सुचारू रूप से चलाने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि जो किसान प्रभावित हुए हैं, उन्हें राहत देने का प्रयास करेंगे।

Published on:
08 Feb 2019 07:12 pm