हनुमानगढ़

व्यंजन प्रतियोगिता में बोले पीआरओ, महिलाएं घर में सबको भोजन करवाने के बाद बचाखुचा खाती हैं, यह परिवार के लिए ठीक नहीं

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. पोषण अभियान के अंतर्गत जंक्शन स्थित जाट भवन में जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर वार्ड नंबर 35 ए की कार्यकर्ता सीमा भाटी, द्वितीय स्थान पर वार्ड नं 10 बी की कार्यकर्ता जसविंद्र कौर और नेहा बवेजा और तीसरे स्थान पर हरिपुरा बी की कार्यकर्ता सुरभि रही। तीनों ही कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने पुरस्कृत किया।  

2 min read
व्यंजन प्रतियोगिता में बोले पीआरओ, महिलाएं घर में सबको भोजन करवाने के बाद बचाखुचा खाती हैं, यह परिवार के लिए ठीक नहीं

व्यंजन प्रतियोगिता में बोले पीआरओ, महिलाएं घर में सबको भोजन करवाने के बाद बचाखुचा खाती हैं, यह परिवार के लिए ठीक नहीं
पोषण अभियान के तहत जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन
हनुमानगढ़. पोषण अभियान के अंतर्गत जंक्शन स्थित जाट भवन में जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर वार्ड नंबर 35 ए की कार्यकर्ता सीमा भाटी, द्वितीय स्थान पर वार्ड नं 10 बी की कार्यकर्ता जसविंद्र कौर और नेहा बवेजा और तीसरे स्थान पर हरिपुरा बी की कार्यकर्ता सुरभि रही। तीनों ही कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने पुरस्कृत किया। व्यंजन प्रतियोगिता के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण से जुड़ी हुई भव्य रंगोली भी बनाई। इस मौके पर जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि गांवों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा और एएनएम आने वाली पीढिय़ों की दशा और दिशा तय करती है। बीसीएमओ डॉ. ज्योति धींगड़ा ने पोषण को लेकर महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को प्रत्येक चार-चार घंटे में कुछ ना कुछ खाना चाहिए। महिलाएं घर में दाल, सब्जियों, छाछ इत्यादि का नियमित सेवन करें। तब भी उनका पोषण अच्छा रह सकता है। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई ने कहा कि आज स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक श्रम के साथ साथ भोजन में पोषण का होना भी आवश्यक है। महिलाएं घर में अक्सर सबको भोजन करवाने के बाद बचा खुचा खाती हैं। जो ठीक नहीं है। महिलाओं को भी पूरा पोषण लेने की आवश्यकता है ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रवेश कुमार सोलंकी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला पोषण अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुका है। इससे पहले महिला पर्यवेक्षक कमलजीत कौर और टीना डोडा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन दीपमाला ने किया। सीडीपीओ सुनीता शर्मा, एएसओ हेमलता, अनिल कुमार सिहाग, मदन सुखीजा समेत महिला पर्यवेक्षक रजनी, कमलजीत कौर, मधु महाजन, अरविंद्र पाल, दीपमाला, अनुराधा, टीना के अलावा सीडीपीओ कार्यालय हनुमानगढ़ ग्रामीण से एनटीटी शिक्षक सुशील, मदन कुमार, राहुल समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, साथिन समेत महिला बाल विकास विभाग के कार्मिक उपस्थित थे।

Published on:
26 Sept 2021 09:08 pm
Also Read
View All