
Hanumangarh News : रोडवेज बस की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत रावतसर. बुधवार शाम करीब 6.30 बजे मेगा हाइवे हनुमानगढ़ रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल सवार अमित पुत्र राजेंद्र जाट निवासी वार्ड 9,14 एनडीआर नौरंगदेसर हनुमानगढ़ की तरफ जा रहा था तभी हाइवे सड़क की उभरी किनारों पर मोटरसाइकिल फिसलने से युवक अचानक पिछे आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया। जिससे अमित कुमार के सिर पर से टायर निकल गया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एएसआई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे व शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया। राजस्थान रोडवेज की बस जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही थी जब यह हादसा हुआ।
बस चालक बस मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि नगर पालिका की इंटरलॉकिंग सड़क हाईवे से नीची होने के कारण काफी बार मोटरसाइकिल सवार फिसल जाते हंै जिसके चलते व दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। हालांकि, इस तरफ ना तो नगरपालिका प्रशासन का ध्यान जा रहा है और ना ही स्थानीय प्रशासन कख ध्यान जा रहा है। रिडकोर भी हाइवे पर होने वाली दुर्घटना ओं को लेकर गंभीर नहीं है।